Advertisement

'जवान' फिल्म के गाने पर महिला ने मेट्रो में किया तगड़ा डांस, शाहरुख खान के गेटअप में देख हैरान रह गए लोग

Metro Viral Video: महिला का वीडियो शाहरुख खान ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया. इस वीडियो को लाखों लोगों ने पसंद किया है.

'जवान' फिल्म के गाने पर महिला ने मेट्रो में किया तगड़ा डांस, शाहरुख खान के गेटअप में देख हैरान रह गए लोग

Metro Dance Video Viral

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हाल में ही आई बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म जवान को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. उनके फिल्म के गानों पर लोग खूब रील बनाते नजर आ रहे हैं.अब मेट्रो का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक महिला शाहरुख खान के कैरेक्टर आजाद के गेटअप में डांस कर रही है. महिला को ऐसा डांस करते देख लोग हैरान रह गए. 

शाहरुख खान की फिल्म जवान का क्रेज लोगों में खूब दिखाई दे रहा है. अब मेट्रो में भी एक महिला ने उनके जवान फिल्म के गाने 'बेकरार करके हमें यूं न जाइए' पर गजब का डांस किया है. वीडियो में दिख रहा है कि वह शाहरुख खान के गेटअप में हैं. उन्होंने चेहरे पर बैंडेज लगा रखा है और बिल्कुल लड़कों की तरह तैयार हुई हैं. वह गाने के मुताबिक सभी स्टेप को अच्छे से कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: उज्जैन की रेप पीड़िता के प्रति इंस्पेक्टर ने दिखाई दरियादिली, उठाएंगे पढ़ाई से लेकर शादी तक का खर्चा

मेट्रो का वीडियो हुआ वायरल

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @sahelirudra नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. जिसकी प्रोफाइल देखकर लगता है कि वह एक प्रोफेशनल डांसर और वीडियो क्रिएटर हैं. उन्होंने इसी गाने पर कई डांस किया है, जिसके वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड भी किए हैं. महिला के इस डांस वीडियो को अब तक 9 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं और चार लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है.

ये भी पढ़ें: 'सेक्स के लिए न्यूनतम उम्र घटाना ठीक नहीं,' विधि आयोग को सता रहा इन बातों का डर

 

शाहरुख खान ने भी शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया हुआ है. जिसका स्क्रीनशॉट महिला ने अपने स्टोरी पर लगाया है. बता दें कि महिला का वीडियो देखने के बाद लोगों ने कई तरह के रिएक्शन दिए हैं. कुछ लोगों ने लिखा कि इनका कॉन्फिडेंस तो हाई है तो वहीं कुछ यूज़र ने कहा कि ऐसा डांस करने के लिए जिगरा और कॉन्फिडेंस दोनों चाहिए. एक अन्य यूज़र ने लिखा कि कॉन्फिडेंस का गजब का लेवल है. आपको बता दें कि जवान फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हुई थी. कमाई के मामले में इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

देश और दुनिया की ख़बर, ख़बर के पीछे का सच, सभी जानकारी लीजिए अपने वॉट्सऐप पर-  DNA को फॉलो कीजिए

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement