Advertisement

मैच जीता कोई लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने लूट ली महफिल, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

सिक्योरिटी गार्ड के गजब के डांस स्टेप देखकर लोग तालियां बजाने लगे और जोर जोर से हूटिंग करने लगे.

मैच जीता कोई लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने लूट ली महफिल, वायरल हुआ मजेदार वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमेरिका के एक कॉलेज के फुटबॉल मैच के दौरान यूनिवर्सिटी डांस स्क्वाड का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. यूनिवर्सिटी डांस स्क्वाड का यह वीडियो इनके बीच में आकर डांस करने वाले सिक्योरिटी गार्ड की वजह से वायरल हुआ है. अमेरिका के Tennesse Volunteers Football Game के दौरान डांस स्क्वाड के बीच आकर सिक्योरिटी गार्ड ने जो जबरदस्त डांस स्टेप्स किए वह देखने लायक हैं.

जब सिक्योरिटी गार्ड डांस स्क्वाड के बीच पहुंच गया तो इसकी वजह से बाकी सब के डांस में भी रुकावट पैदा हो रही थी. जब एक शख्स इस सिक्योरिटी गार्ड को हटाने की कोशिश करने लगा तो इसने अचानक से डांस करना शुरू कर दिया. सिक्योरिटी गार्ड के गजब के डांस स्टेप देखकर लोग तालियां बजाने लगे और जोर-जोर से हूटिंग करने लगे.

यह भी पढ़ें: घर पर हो रहा था बोर, बालकनी में उगा लिया सुसाइड प्लांट, अब यूं करता है रखवाली

कॉलेज फुटबॉल मैच में डांस के इस वीडियो को ट्विटर पर NowThis नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को अब तक 64 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. वीडियो में इस सिक्योरिटी गार्ड के डांस स्टेप्स को देखकर कहा जा सकता है कि मैच चाहे कोई भी जीता हो लेकिन इस बंदे ने लोगों का दिल जीत लिया.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रगड़-रगड़कर कपड़े धोता है बंदर, महिलाएं बोलीं - ऐसा ही पति चाहिए

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement