Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: फ्लाइट में एयर होस्टेस का चुपके से बनाया वीडियो, फटकार के बाद सामने आया बड़ा राज

Viral News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो को लेकर विवाद हो गया.  जब एक व्यक्ति ने अपनी  विमान यात्रा के दौरान एक फ्लाइट अटेंडेंट चुपके से वीडियो बनाया. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद उसे काफी फटकार सुननी पड़ी. 

Latest News
Viral Video: फ्लाइट में एयर होस्टेस का चुपके से बनाया वीडियो, फटकार के बाद सामने आया बड़ा राज
Add DNA as a Preferred Source

Viral Airline Video: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने हाल ही में विवाद खड़ा कर दिया. एक व्यक्ति ने विमान यात्रा के दौरान एक फ्लाइट अटेंडेंट का गुप्त रूप से वीडियो बनाकर उसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर दिया. वीडियो में उसने कैप्शन लिखा, "क्या किसी को इनकी इंस्टा आईडी पता है?" वीडियो के कैप्शन और टिप्पणी के कारण यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया.

यूजर्स ने लगाई फटकार 
वीडियो पोस्ट करने के बाद, कई यूजर्स ने व्यक्ति की आलोचना करते हुए कहा कि बिना अनुमति किसी की रिकॉर्डिंग करना गलत है. कुछ लोगों ने इसे "घिनौना" और "अशोभनीय" बताया. कई यूजर्स ने पुलिस में शिकायत करने और व्यक्ति को गिरफ्तार करवाने की मांग भी की.


ये भी पढ़ें-  बोतल से बाहर आते ही उड़ने लगा शहद और केचप, देखें अनोखा वीडियो


व्यक्ति ने सच्चाई का किया खुलासा
लगातार आलोचना और दबाव के बाद उस व्यक्ति ने सच्चाई का खुलासा करते हुए कहा कि वीडियो में दिखाई देने वाली फ्लाइट अटेंडेंट उनकी गर्लफ्रेंड हैं. साथ ही वह पिछले 8 साल से रिलेशनशिप में हैं.  उन्होंने आगे लिखा कि लोगों को सोशल मीडिया पर देखी गई हर चीज पर तुरंत विश्वास नहीं करनी चाहिए. इस खुलासे के बाद मामले की गंभीरता थोड़ी कम हुई.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement