Advertisement

Funny Video: खड़ी बाइक में टक्कर मार लड़के से ही लड़ने लगी लड़की, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

एक लड़की स्कूटी लेकर आती है और पूरी खाली रोड़ छोड़कर उस लड़के की बाइक में टक्कर मार देती है. लड़का सभंल नहीं पाता और नीचे गिर जाता है.

Funny Video: खड़ी बाइक में टक्कर मार लड़के से ही लड़ने लगी लड़की, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
Add DNA as a Preferred Source

डीनएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर लोगों को हंसाने वाले वीडियोज की कोई कमी नहीं है. कई बार तो इतने मजेदार वीडियोज देखने को मिलते हैं कि इन्हें देखने के बाद हंसते-हंसते पेट दर्द करने लगता है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी. वायरल वीडियो एक लड़की का है जिसमें उसे स्कूटी से एक लड़के की खड़ी बाइक में टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है. लड़की ने बाइक में टक्कर मारने के बाद जो किया उसे देख कर आप हैरान हो जाएंगे. 

वायरल वीडियो में एक लड़का सड़क के किनारे अपनी बाइक पर बैठा हुआ है. पीछे से एक लड़की स्कूटी लेकर आती है और पूरी खाली रोड़ छोड़कर उस लड़के की बाइक में टक्कर मार देती है. लड़का सभंल नहीं पाता और नीचे गिर जाता है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की अपनी गलती मानकर लड़के से माफी मांगने की जगह उस पर ही गुस्सा करने लगती है. लड़की लड़के पर चिल्लते हुए कहती है 'अंधे हो क्या देख कर नहीं चला सकते.' लड़की की गलती होने के बाद भी उसका ऐसा रिएक्शन देखकर लड़का हैरान हो जाता है. 

ये भी पढ़ें - पेड़ों के बीच छिपी सोती हुई लोमड़ी को ढूंढेंगे तो हैं आप जीनियस, नहीं तो फेल

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा है 'बाइक वाले की गलती है' वीडियो को खबर लिखे जाने तक 21 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में बहुत सारे मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा लड़के की गलती है लड़का वहां खड़ा ही क्यों था. 

ये भी पढ़ें - 1 बोतल 'दारू' की कीमत 65 करोड़, फिर भी खरीदने की लगी है लाइन!

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement