Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

IAS ने शेयर किया 'UPSC में तुक्के लगाने के वैज्ञानिक तरीकों' का वीडियो, हैरान रह गए यूजर्स

UPSC Prelims की तैयारी करा रहे टीचर के मुंह से इस तरह की बात सुनकर आईएएस अधिकारी भी हैरान रह गए. वहीं, वीडियो को देखने के बाद अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी दंग हैं.

IAS ने शेयर किया 'UPSC में तुक्के लगाने के वैज्ञानिक तरीकों' का वीडियो, हैरान रह गए यूजर्स
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  देश के न जाने कितने युवा IAS-PCS के लिए तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए वे दिन-रात मेहतन भी करते हैं. इनमें से कुछ लोग जहां सेल्फ स्टडी कर एग्जाम के लिए खुद को तैयार करते हैं तो वहीं, कुछ बेहतर नतीजों के लिए कोचिंग सेंटर जाना ज्यदा सही समझते हैं लेकिन जरा सोचिए आप अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए किसी कोचिंग सेंटर पर भरोसा कर पढ़ने जाएं और वहां टीचर आपको 'तुक्के' लगाकर एग्जाम क्लियर कराने की बात कहे तो?  ऐसे में मन में सवाल पैदा होना लाजिमी है. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

वीडियो देखने में किसी कोचिंग सेंटर का लग रहा है जिसमें एक शख्स एग्जाम में 'तुक्का लगाने के वैज्ञानिक तरीके' बताता हुआ नजर आ रहा है. वह भी UPSC Prelims में. हैरान कर देने वाला यह वीडियो खुद आईएएस अधिकारी अवनीश शरण (Awanish Sharan) ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है.

यहां देखें वीडियो-

 

यह भी पढ़ें- जब नेत्रहीन बच्चों ने जन्माष्टमी पर फोड़ी मटकी, दिल छू लेगा ये शानदार Video

आप देख सकते हैं कि कैसे शख्स स्टूडेंट्स को 'तुक्का कहां लगाया जाता है और कहां नहीं' के बारे में ज्ञान देता नजर आ रहा है. वह कहता है, 'अगर एग्जाम में माइनस मार्किंग 1/4 हो तो तुक्के से मिलने वाले मार्क्स हमेशा पॉजिटिव होते हैं. अगर माइनस मार्किंग 1/3 हो तो तुक्के से मिलने वाले मार्क्स कभी पॉजिटिव होंगे तो कभी निगेटिव होंगे. वहीं, माइनस मार्किंग 1/2 हो तो तुक्के से मिलने वाले मार्क्स हमेशा निगेटिव होंगे.'

UPSC Prelims की तैयारी करा रहे टीचर के मुंह से इस तरह की बात सुनकर आईएएस अधिकारी भी हैरान रह गए. वहीं, वीडियो को देखने के बाद अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी दंग हैं. यूजर्स इसपर अलग-अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इन्हें टीचर किसने बना दिया?' तो वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये तुक्का लगाने का नहीं बल्कि लोगों के भविष्य से खेलने का वैज्ञानिक तरीका है'.

यह भी पढ़ें- स्विमिंग भी कर सकता है Google, इसपर भी होता है ग्रैविटी का असर! जानिए गूगल के 10 मजेदार Secrets  

@_tripathyst नाम के यूजर ने लिखा, 'इसी चक्कर में जेईई एंट्रेंस में मेरे गणित में 1 नंबर आए थे'. 

 

 

@anjanikumar41 नाम के यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'बिनोद... सचिव जी यहीं से कोचिंग लिए थे'.

 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement