Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

CEO भी कभी मैनेजर था: जिस कंपनी में दिखाते थे डेमो, आज उसी के हैं CEO, सत्या नडेला के पुराने वीडियो पर हैरान लोग

सत्या नडेला का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वह वीडियो में डेमो देते नजर आ रहे हैं.

CEO भी कभी मैनेजर था: जिस कंपनी में दिखाते थे डेमो, आज उसी के हैं CEO, सत्या नडेला के पुराने वीडियो पर हैरान लोग

Microsoft के CEO सत्या नडेला. (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: किस्मत, कब किसकी और कैसे बदल जाए, कहा नहीं जा सकता है. जिस कंपनी में सत्या नडेला कभी मैनेजर की तरह काम कर रहे थे, उसी कंपनी के वह अब CEO हैं. सत्या नडेला का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल का डेमो देते नजर आ रहे हैं. सत्या नडेला हमेशा से अपने कंप्युटिंग टेकनीक के लिए जाने जाते हैं. 30 साल में कैसे वह मैनेजर से CEO बन गए, इसकी जर्नी देखकर यूजर्स हैरान हैं.

वायरल वीडियो साल 1993 का है. वीडियो में सत्या नडेला माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल डेमो दिखा रहे हैं. ट्विटर यूजर ब्रैंडन अरवानघी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक कंप्युटर के सामने बैठकर एमएस एक्सेल के बारे में समझा रहे हैं.

बॉयफ्रेंड गया उत्तराखंड घूमने तो गर्लफ्रेंड ने दिया उसके बदले एग्जाम, पढ़ें क्या है ये अजीबोगरीब लव स्टोरी
 
देखें वीडियो-


Shocking: पूर्व पत्नी को लगा दिया खून से भरा इंजेक्शन, दो महीने पहले ही हुआ था तलाक

वायरल क्लिप में दावा किया गया है कि सत्या नडेला माइक्रोसॉफ्ट के टेक्निकल मार्केटिंग मैनेजर थे. वीडियो में सत्या नडेला यह कहते नजर आ रहे हैं, 'जैसा कि आप देख सकते हैं इस पीस के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज जरूरी डेटा को कलेक्ट करने में सक्षम होना है.' वह लोगों के कॉल को भी अटेंड करते हैं और लोगों के सवालों का जवाब भी देते हैं.

Coast Guards ने पकड़ी हथियार, गोला बारूद और ड्रग्स से भरी पाकिस्तानी नाव, नाकाम हुई साजिश

वायरल वीडियो क्लिप DevCast की है. इस शो में लोग टेक्लिनकल इश्यूज पर चर्चा करते थे. इसे दिसंबर 1993 में रिकॉर्ड किया गया था. साल 1993 में वह मिड लेवल के कर्मचारी थे.

वायरल  वीडियो में लिखा गया है, 'आज वह 1.8 ट्रिलियन डॉलर वाली कंपनी के CEO हैं. साल 1993 में एक मिडिल मैनेजर थे जो एक्सेल डेमो दिखाता था. सत्या नडेला ने 22 साल माइक्रोसॉफ्ट के लिए काम किया. वह शीर्ष पर पहुंचे. आज उनके पास 700 मिलियन डॉलर की कंपनी है. जीतने के कई तरीके हैं.'

इस क्लिप को 3,78,400 से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो देखकर लोग हैरान हो गए हैं. लोगों का कहना है कि यह वीडियो बेहद प्यारा है. सत्या नडेला ने अपनी शुरुआत कैसे की, यह बेहद प्रेरणादायक है. कई यूजर यह भी लिख रहे हैं कि वाह, क्या जर्नी है, तो कुछ उन्हें सबसे महान CEO में से एक बता रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement