Advertisement

Viral Scene: साथ निभाना साथिया के इस सीन का उड़ा मजाक, सारे लॉजिक हुए फेल

इंटरनेट यूजर्स यह देखकर हैरान हैं कि बीपी नापने की मशीन से डॉक्टर से शुगर लेवल कैसे पता लगा लिया. इस पर मजेदार मीम वायरल हो रहे हैं.

Viral Scene: साथ निभाना साथिया के इस सीन का उड़ा मजाक, सारे लॉजिक हुए फेल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' को कौन नहीं जानता. जिसने नहीं भी देखा उसे भी यह पता है कि इस शो में एक गोपी बहू थी और उसने अपने पति का लैपटॉप धो डाला था. अब इसी शो की एक पुरानी वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है. इस वीडियो में एक बीमारी वाले सीन में ऐसी टेक्निकल गड़बड़ दिखाई है कि अगर गलती से किसी डॉक्टर ने देख लिया तो उसे हार्ट अटैक भी आ सकता है.

इस सीन में आप देखेंगे कि गोपी बहू, कोकिला बेन और परिवार के दूसरे लोग हैरान खड़े हैं और उर्मिला सोफे पर लेटी है. डॉक्टर आती है उर्मिला के हाथ पर बीपी मशीन लगाती है और चेक करती है. चेकअप पूरा होते ही कोकिला बेन पूछती है इन्हें क्या हुआ ? इस पर डॉक्टर कहती है कि इनका शुगर लेवल लो है इस वजह से इन्हें कमजोरी हुई और यह बेहोश हो गई हैं. 

यह भी पढ़ें: Jugaad Video: यह कार नहीं कुछ और है, असलियत देखकर चकरा जाएगा दिमाग

अब इंटरनेट यूजर्स यह देखकर हैरान हैं कि बीपी नापने की मशीन से डॉक्टर से शुगर लेवल कैसे पता लगा लिया. इस सीन को लेकर ट्विटर पर इतने मजेदार कमेंट आ रहे हैं कि आप हंसी नहीं रोक पाएंगे.

 

यह भी पढ़ें: TV के श्रीराम Arun Govil ने खरीदी मर्सिडीज, लोग बोले- प्रभु का पुष्पक विमान आ गया 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement