Advertisement

ससुर-बहू ने मिलकर किया ऐसा डांस कि सोशल मीडिया पर मचा गदर, लोगों ने जमकर लुटाया प्यार

Sasur Bahu dance: सास-बहू की ये जोड़ी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है. लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं.

ससुर-बहू ने मिलकर किया ऐसा डांस कि सोशल मीडिया पर मचा गदर, लोगों ने जमकर लुटाया प्यार

ससुर-बहू का डांस हो रहा है वायरल. 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश अब दकियानूसी परंपराओं से बाहर निकल रहा है. पहले ऐसा कहा जाता था कि ससुर के सामने बहू हमेशा घूंघट में रहे या सिर ढंके. दोनों ने इस प्यारे रिश्ते को अदब के रिश्ते का दर्ज दे दिया था. अब लोग इससे बाहर आ रहे हैं. अब बहू भी घर की बेटियों की तरह लाड-प्यार से परिवार में रह रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसे ही बहू-ससुर का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

डांस वीडियो में ससुर-बहू डांस कर रहे हैं. दोनों एक के बाद एक डांस स्टेप फॉलो करते नजर आ रहे हैं. वैसे तो कहा जाता है कि बहू, ससुर के सामने सिर ढककर जाती है लेकिन इस वीडियो को देखकर आपकी धारणा बदल जाएगी.

ये भी पढ़ें- बेटे और प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का ये मामला देख पुलिस भी सन्न

ससुर-बहू का डांस हो रहा वायरल, आपने देखा क्या?

बहू और ससुर की ये जोड़ी जमकर धमाल मचा रही है. वायरल वीडियो में ससुर और बहू तमिल गाना ‘टम-टम’ जमकर डांस कर रहे हैं. ससुर डांस के स्टेप भूल रहे हैं लेकिन बहू शानदार डांस कर रही है. दोनों की एनर्जी कमाल की नजर आ रही है. ऐसी सोच को दुनिया सैल्यूट कर रही है.

दूल्हे ने पहनी था 1 लाख रुपये की माला, गले से झपट ले गए बदमाश, ढूंढने में पुलिस के भी छूटे पसीने

क्या बोल रहे हैं लोग?

सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की तारीफ हो रही है. लोग कह रहे हैं कि परिवार ऐसा ही होना चाहिए, जिसमें कोई किसी से पर्दा न करे, प्यार की तरह. कुछ लोग कह रहे हैं कि परिवार में बहू-बेटी में भेद नहीं होना चाहिए. बेहद शानदार डांस वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement