Advertisement

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद भी बजेगा वंदे मातरम्, सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम् के 6 छंद अनिवार्य, वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, वंदे मातरम् को लेकर सरकार की नई गाइडलाइंस, वंदे मातरम् को 3 मिनट 10 सेकंड बजाया जाएगा, राष्ट्रीय गान की तरह राष्ट्रीय गीत के लिए नियम बने | इजरायली PM आज डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे, ईरान के मुद्दे को लेकर दोनों की बात होगी, व्हाइट हाउस में दोनों की अहम बैठक होगी, अमेरिका-ईरान विवाद के बीच बड़ी मुलाकात | संभल में 'अजीम' आधार कार्ड केंद्र पर रेड, जनसेवा केंद्र पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ, जनसेवा केंद्र पर फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जा रहे, ग्राम प्रधानों के नकली मुहर और पेड भी बरामद, केंद्र पर फर्जीवाड़े की रिपोर्ट DM को भेजी गई | क्रिकेटर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए, अभिषेक शर्मा के पेट में इन्फेक्शन हुआ, पेट में इन्फेक्शन के चलते अभिषेक शर्मा भर्ती

लड़की ने सहेली से रचाई शादी, मां बनने के लिए अंजान मर्द का लिया सहारा तो हुआ कुछ ऐसा...

अमेरिका की रहने वाली डेनियल ने अपनी 29 साल की दोस्त से शादी की. शादी के बाद से ही दोनों अपने परिवार को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे थे.

लड़की ने सहेली से रचाई शादी, मां बनने के लिए अंजान मर्द का लिया सहारा तो हुआ कुछ ऐसा...

Danielle Winston

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दुनिया भर के कई देशों में समलैंगिकता अब बेहद आम बात हो चुकी है. समाज के लोग इसे खुले तौर पर अपनाने लगे हैं हालांकि अभी भी पूरी तरह से लोग इसके लिए तैयार नहीं हैं. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि समय के साथ धीरे-धीरे इसको लेकर लोग समझदारी दिखा रहे हैं. हम आपको एक ऐसी लेस्पियन कपल की कहानी बताने जा रहे हैं, जो शादी के बाद परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रही थी. जिसके लिए उन्होंने एक अनजान मर्द का सहारा लिया और उसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई. 

दिल्ली का न्यूज़ वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की रहने वाली 34 साल की डेनियल विंस्टन और उनकी 29 साल की पत्नी पेज केनेडी विंस्टन एक लेस्बियन कपल हैं. इस कपल ने मई 2022 में शादी कर ली. जिसके बाद दोनों अपने परिवार को आगे बढ़ाने के बारे में सोचने लगे. ऐसे में डेनियल मां बनना चाहती थीं, जिसके कारण वह एक अनजान स्पर्म डोनर की तलाश करने लगीं.

इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत, राष्ट्रपति बाइडेन ने तारीफ में पढ़े कसीदे, अमेरिका में गूंजा जन-गण-मन

स्पर्म डोनर मिलने के बाद हुआ कुछ ऐसा... 

डेनियल की ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए एक स्पर्म डोनर से बातचीत हुई. जो इटली में रहता था. 28 साल के फ्लेवियो वैलाब्रेगा से मुलाकात करने के बाद डेनियल को वह बहुत पसंद आए. डेनियल ने यह बात अपनी सहेली को बताई. ऐसे में उनकी सहेली को भी फ्लेवियो वैलाब्रेगा पसंद आए.  वह भी
फ्लेवियो वैलाब्रेगा के साथ रहने के लिए राजी हो गई. 

इसे भी पढ़ें- PM Modi US Visit: व्हाइट हाउस में जय हिंद की गूंज, बाइडेन से मिलकर क्या बोले पीएम मोदी? पढ़ें अहम बातें
 

दोनों लड़कियों के साथ रहेंगे फ्लेवियो वैलाब्रेगा

डेनियल और पेज ने कहा कि अब वह फ्लेवियो वैलाब्रेगा को अपने साथ ही रखेंगी. डेनियल ने बताया कि वह 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं. वहीं, फ्लेवियो वैलाब्रेगा ने बताया कि इस कपल से अच्छा कपल उन्हें डोनेट करने के लिए नहीं मिल सकता था. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपने स्पर्म को ज्यादा किसी को डोनेट नहीं किया है, ऐसे में डेनियल के बच्चे के ज्यादा सौतेले भाई नहीं होंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement