Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

कॉमेडियन ने Abortion पर किया भद्दा मजाक, सोशल मीडिया ने जमकर लताड़ा

समय रैना को इस तरह की बात शायद मजाक लगी होगी लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे हल्के में नहीं जाने दिया.

कॉमेडियन ने Abortion पर किया भद्दा मजाक, सोशल मीडिया ने जमकर लताड़ा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जो लोग स्टैंडअप कॉमेडी और ओपन माइक्स में दिलचस्पी रखते हैं, उनके लिए समय रैना (Samay Raina) कोई नया नाम नहीं है. कॉमेडी और सोशल मीडिया की दुनिया में पॉपुलर समय फिलहाल एक भद्दे जोक को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने लोगों को हंसाकर खूब नाम कमाया लेकिन अपने इस कमेंट के बाद वो नेगेटिव लाइट में आ गए हैं. उनका बयान महिलाओं के लिए काफी आपत्तिजनक है. यही वजह है कि उन्हें जनता के गुस्से और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. यह जोक अबॉर्शन को लेकर था. उन्हें अपना जोक फनी लगा होगा लेकिन लोगों पर इसका असर वैसा नहीं पड़ा. यही वजह रही कि जोक पर हंसने की बजाय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. 

क्या था जोक?

कॉमेडियन रैना ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'परसो मैंने आधा घंटा सोचकर मेरी गर्लफ्रेंड पर एक फनी ट्वीट लिखा था, उसको पसंद नहीं आया तो उसने डिलीट करवा दिया, कल को जब मैं अबॉर्शन करवाने बोलूं तब मत बोलना माय बॉडी माय चॉइस' अब उनका इस तरह का कमेंट देखकर जहां कुछ लोग हैरान हैं तो वहीं, कई यूजर्स उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं. रैना के इस ट्वीट के बाद से लोग लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: असल में उम्र थी 13 फिल्म में दिखाई 17, कुछ ऐसे झोलझाल के साथ पर्दे पर आए ये कैरेक्टर

यूजर्ज ने समय को रिप्लाई करते हुए यहां तक कह दिया कि कॉमेडी के नाम पर वे उनकी भद्दी सोच को बढ़ावा बिल्कुल ना दें. इस तरह कि बात कहना काफी शर्मनाक है. उन्हें ऐसा करने से पहले 100 बार सोचना चाहिए था. 

इधर, रैना सिर्फ इस एक ट्वीट पर नहीं रुके, मामले पर सफाई देते हुए उन्होंने एक और ट्वीट भी किया. रैना ने कहा, 'एक सीधा-सादा जोक बनाया था कि मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझसे मेरा फनी ट्वीट डिलीट करवाया था तो अब मुझे लगता है कि मैं उससे उसका गर्भ डिलीट करवा सकता हूं. जाहिर सी बात है कि ये एक आयरॉनिकल जोक था.' 
 

 

यह भी पढ़ें:  Whatsapp Group में बाप ने बेटे को बताया बड़ी गलती, चैट देख हंसी रोक नहीं पाएंगे आप   

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement