Advertisement

इस Russian लड़की को इंडियन दूल्हे की तलाश, शादी के लिए रखी ये शर्तें, VIDEO

Russian Girl Marriage Offer Video: रशियन लड़की का ऑफर सुनते ही भारतीय लड़के तो शादी के ख्वाब में डूब गए. सोशल मीडिया पर वह तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

Latest News
इस Russian लड़की को इंडियन दूल्हे की तलाश, शादी के लिए रखी ये शर्तें, VIDEO

भारतीय दूल्हा ढूंढने वाली रशियन गर्ल (फोटो सोशल मीडिया)

Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल (Video Viral On Social Media) होते रहते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाते हैं. ऐसा ही वीडियो रूस की एक लड़की का वायरल हो रहा है. जो शादी के लिए भारतीय दूल्हा की तलाश कर रही है. लड़की ने शादी के लिए कुछ शर्तें रखी हैं. जिन्हें सुनकर हर भारतीय हैरान है. लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

Russian Girl ने इस वीडियो को 18 अक्टूबर को  girl_white_indian नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह खुद के लिए इंडियन दूल्हा ढूंढ रही है. लड़के की 6 फीट से ऊंची हाइट होनी चाहिए, हरे कलर की आंखें (Green Eyes) और म्यूजिक सुनने का प्रेमी हो.

रशियन लड़की की शर्तें इतनी नहीं, बल्कि उसके होने वाले इंडियन दूल्हे को अच्छा डांस भी आना चाहिए. साथ ही वह विदेशों में घूमने फिरने का शौकीन हो. लड़की जिस तरह से वीडियो में अपनी डिमांड रख रही है, वह काफी कैजुअल लग रहा है.


यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में खराब हवा के कारण GRAP-2 लागू, इन चीजों पर रहेगी रोक


शादी के ख्वाब में डूबे भारतीय युवक
वीडियो के शुरुआत में रशियन युवती के शादी का ऑफर सुनकर सिंगल लड़के वरमाला के सपने में डूब गए, लेकिन आगे की कंडीशंस सुनकर सबका सिर चकरा गया. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आ गई.

इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 26,816 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोग जमकर कमेटं कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'भारतीय लोगों की आंख हरी नहीं होती.' दूसरे ने लिखा दीदी सीधा बोलो ना 'ऋतिक रोशन चाहिए'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement