Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral: सोशल मीडिया पर छाई गांधी जी की तस्वीर वाली बीयर, फोटो देखते ही लोगों ने PM मोदी से की ये मांग

Viral: इन दिनों इंटरनेट पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में एक बीयर की बोलत पर महात्मा गांधी की फोटो लगाई गई है. इसको लेकर लोगों के बीच जमकर विरोध हो रहा है.

Latest News
Viral: सोशल मीडिया पर छाई गांधी जी की तस्वीर वाली बीयर, फोटो देखते ही लोगों ने PM मोदी से की ये मांग

Viral

Add DNA as a Preferred Source

Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाली तस्वीर वायरल हो रही है. वायरल हो रही इस तस्वीर से सभी का ध्यान क्रेंद्रित कर लिया है. इस तस्वीर में रूसी बीयर ब्रांड Rewort के एक उत्पाद पर महात्मा गांधी का चित्र बना हुआ है. जैसे ही महात्मा गांधी की तस्वीर वाली बीयर की बोतल लोगों के सामने आई तो इंटरनेट पर लोगों के बीच अक्रोश फैल गया. 

ब्रांड पर होनी चाहिए कार्यवाई
कई सोशल मीडिया यूजर्स #RespectGandhi जैसे हैशटैग के साथ इसका विरोध कर रहे हैं. वहीं कई लोग इसे देश का अपमान बता रहे हैं. इनता ही नहीं लोगों ने ब्रांड पर कार्यवाई करने की भी मांग की है. सोशल वर्कर 'श्री सुपर्णो सतपथी' ने इस बीयर की तस्वीर ट्विटर (X) पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है. 

 


यह भी पढ़ें - Pulwama Attack: हादसे के 4 साल, देश नहीं भूला काला दिन, पलभर में शहीद हो गए थे 39 जवान, क्यों बचे हुए हैं गुनहगार?


पीएम मोदी ने किया ये निवेदन
उन्होंने अपने इस पोस्ट में लिखा कि 'मेरा विनम्र अनुरोध है कि प्रधानमंत्री @narendramodi जी इस मामले को अपने मित्र @KremlinRussia_E के साथ उठाएं. रूस की Rewort कंपनी गांधीजी के नाम से बीयर बेच रही है... यह निंदनीय है." लोगों का कहना है कि महात्मा गांधी अपने पूरे जीवन भर शराब के विरोध में रहे और ऐसे व्यक्ति की तस्वीर शराब  पर लगाना असहनीय है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement