Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

'हट जा आज गाड़ी तेरा भाई चलाएगा...' IPL के बीच बस ड्राइवर बने रोहित शर्मा, VIDEO वायरल

​​​​​​​Rohit Sharma Video Viral: रोहित शर्मा का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित ड्राइवर की सीट पर बैठे हैं और फैंस को आगे से हटने का इशारा कर रहे हैं.

Latest News
'हट जा आज गाड़ी तेरा भाई चलाएगा...' IPL के बीच बस ड्राइवर बने रोहित शर्मा, VIDEO वायरल

Rohit sharma bus driver

Add DNA as a Preferred Source

क्रिकेट का मैदान हो या फिर बाहर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का अंदाज हमेशा निराला होता है. वह अक्सर मजाकियां अंदाज में नजर आते हैं. रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह बस ड्राइवर की भूमिका में दिख रहे हैं.

14 अप्रैल को मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से मैच खेलने के लिए स्टेडियम पहुंची, जहां रोहित शर्मा बस की स्टीयरिंग व्हील संभाले नजर आए. मुंबई इंडियंस (MI) की टीम जब बस से नीचे उतर रहे थे, तो रोहित ड्राइवर की सीट पर पहुंच गए. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'आज गाड़ी तेरा भाई चलाएगा...' इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वीडियो में फैंस को हटने कर रहे इशारा
रोहित का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित ड्राइवर की सीट पर बैठे हैं और फैंस को आगे से हटने का इशारा कर रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं. 

बता दें कि रोहित शर्मा इस सीजन में मुंबई इंडियंस का कप्तान नहीं है. इस सीजन में फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को जिम्मेदारी सौंपी है. MI को शुरुआती मुकाबालों में लगातार हार मिली है, वह जीत की पटरी पर लौटने लगी है.

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement