ट्रेंडिंग
T20 World Cup शुर होने से पहले रोहित शर्मा और बाबार आजम के बीच नजदीकियां देखी गई. रोहित शर्मा, बाबर आजम के जन्मदिन में शरीक हुए थे.
डीएनए हिंदी: T20 World Cup शुरु हो चुका है. मैच के पहले भारत और पाकिस्तान समेत सभी टीमों के कप्तानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया था. इस दौरान खास बात ये भी हुई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम का जन्मदिन भी मनाया गया. अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के साथ पाकिस्तानी कप्तान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसके बारे में लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं.
भारत और पाकिस्तान भले ही एक-दूसरे के साथ अक्सर नहीं खेल रहे हों, लेकिन खिलाड़ियों की मौजूदा रिश्तों में काफी दोस्तना है. दोनों देशों के खिलाड़ी आपस में बातचीत करते और वक्त बिताते नजर आ जाते हैं. बीते दिनों पाकिस्तान के कप्तान बाबर और विराट कोहली को दुबई में गले मिलते देखा था. हाल ही में अब बाबर आजम और रोहित शर्मा की दोस्ती भी चर्चा में हैं.
ये भी पढ़ें - अस्पताल में वीडियो बनाना पड़ा भारी, मनचलों की नर्सों ने लगा दी क्लास
#INDvPAK #T20WorldCup pic.twitter.com/F3eFtKH7Er
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) October 15, 2022
ये भी पढ़ें - ये हैं भारत की सबसे लंबी बास्केटबॉल प्लेयर, उनके सामने बिग बी भी लगेंगे छोटे
रोहित शर्मा और बाबर आजम के बीच इस दोस्ताना रिश्ते पर रिएक्ट करते हुए पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने एक मजेदार पोस्ट किया. उन्होंने वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' की फोटो के कैप्शन के साथ दोनों की तस्वीर शेयर की है. वसीम जाफर ने लिखा, "कितना परिवारिक माहौल है."
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.