Advertisement

हद है! स्टंट दिखाने के चक्कर में हुआ बुरा हाल, अपने साथ मासूमों को भी ले डूबी महिला

रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को @IdiotsNearlydyi नाम के यूजर द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है जिसे अबतक 1.5M से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

हद है! स्टंट दिखाने के चक्कर में हुआ बुरा हाल, अपने साथ मासूमों को भी ले डूबी महिला
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कहते हैं कि मुसीबत कभी बता कर नहीं आती. हालांकि, कई बार लोग जानबूझकर मुसीबत को न्योता देते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो इतना खतरनाक है कि इसे देख आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे. एक पल के लिए आप समझ ही नहीं पाएंगे कि आखिर यह हुआ क्या? 

क्या है पूरा मामला?
वीडियो की शुरुआत में आप एक महिला को कार ड्राइव करते हुए देखेंगे. महिला के साथ दो छोटे बच्चे भी सवार थे. गाड़ी काफी रफ्तार से चल रही थी तभी वहां कुछ ऐसा हुआ जिसे देख आपकी चींखे निकल जाएंगी. 

यहां देखें वीडियो-

 

यह भी पढ़ें- मां-बेटे का 'रोमांटिक Video' देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, कहा- महिला को होनी चाहिए जेल 

आप देख सकते हैं कि कैसे महिला की लापरवाही का अंजाम गाड़ी में मौजूद मासूमों को भुगतना पड़ा. महिला ने खुद के साथ-साथ बच्चों की जान को भी खतरे में डालने से पहले एक बार नहीं सोचा. रास्ते के सामने लोहे के दरवाजे साफ नजर आ रहे थे बावजूद इसके महिला पूरी रफ्तार से आगे बढ़ती गई. इसके बाद तो जो कुछ हुआ आप देख ही सकते हैं.  

रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को @IdiotsNearlydyi नाम के यूजर द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है जिसे अबतक 1.5M से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो देखने के बाद जहां कुछ लोग हैरान हैं तो वहीं, कई इसे देखने के बाद महिला को जमकर खरी खोटी भी सुना रहे हैं. आदित्य नाम के यूजर ने लिखा, 'महिला को सामने गेट नहीं दिखा? खुद तो मुसीबत में पड़ी ही, अपने साथ उन मासूमों को भी ले डूबी.' मनीष नाम के यूजर ने लिखा, 'ये कैसी मां है? बच्चा चोट लगने पर भी उसके सामने आकर खड़ा हो गया, दूसरा बच्चा चलती गाड़ी में बैठकर आगे निकल गया फिर भी वो वहां बैठी रही.' 

यह भी पढ़ें- Viral: इंजीनियर्स के बाजार में आई गिरावट, शादी के लिए रिश्ता मिलना अब मुश्किल!

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement