Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Rishi Sunak ने विजय मामा को दिया लंदन आने का न्योता, वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान

Rishi Sunak के यूके का प्रधानमंत्री बनते ही सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ा वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है. ऐसे वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं.

Rishi Sunak ने विजय मामा को दिया लंदन आने का न्योता, वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान

Rishi sunak viral video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) के युनाइटेड किंगडम (UK) का प्रधानमंत्री बनने के बाद सोशल मीडिया पर हर ओर चर्चा है. ऋषि सुनक से जुड़ी वीडियो आए दिनों पोस्ट की जा रही है और यूजर्स उन्हें जमकर शेयर कर रहे हैं. सेलिब्रिटी शेफ संजय रैना ने यूनाइटेड किंगडम के नवनियुक्त प्रधानमंत्री ऋषि सनक के साथ अपनी छोटी सी बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है. ट्विटर पर अपलोड की गई क्लिप में शेफ कैमरे से कहते दिख रहे हैं, "मामा, मेरे पास आपको हैलो कहने के लिए कोई है". फिर वह कैमरे को बाईं ओर घुमाते हैं और वीडियो में सुनक को नमस्ते कहते हुए देखा सकता है. उन्होंने कहा, "विजय मामा, नमस्कार. मैं ऋषि, आप कैसे हैं?" 

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक फिर "विजय मामा" को 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर आमंत्रित करते हैं. सुनक ने कहा, "उम्मीद है, आप यहां आएंगे. इसलिए जब आप यहां पहुंचें तो अपने भतीजे संजय को डाउनिंग स्ट्रीट लाने के लिए कहें. अपना ख्याल रखिए."

ये भी पढ़ें - फुल मूड में 'Rishi Sunak' कर रहे थे पार्टी? वीडियो देख लोग रह गए हैरान

यूके में चल रहे वीज़ा मुद्दे पर मज़ाक उड़ाते हुए संजय रैना ने लिखा, "वीज़ा ऑन अराइवल अब पक्का."

ये भी पढ़ें - शेर के सिर को सहला रही थी महिला, फिर जो हुआ... देखकर रह जाएंगे हैरान

वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तुरंत हिट हो गया. लोग "विजय मामा" के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं. एक यूजर ने इसमें अमिताभ बच्चन से रिलेट कर दिया.

भारतीय मूल के ऋषि सुनक यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त होने के बाद इतिहास रच दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी पहली मुलाकात में, दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंधों पर चर्चा की. सुनक के साथ बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया , "आज ऋषि सुनक से बात करके खुशी हुई. यूके के पीएम के रूप में कार्यभार संभालने पर उन्हें बधाई दी. हम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement