Advertisement

Rinku Singh Engagement Video: इंगेजमेंट पार्टी में सांसद प्रिया सरोज के डांस ने लूटी महफिल, शर्माते नजर आए रिंकू सिंह

Rinku Singh Engagement: लखनऊ में क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज के एंगेजमेंट समारोह में डांस का वीडियो वायरल हो रहा है. प्रिया के जबरदस्त डांस और रिंकू की शर्मीली मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया.

Latest News
Rinku Singh Engagement Video: इंगेजमेंट पार्टी में सांसद प्रिया सरोज के डांस ने लूटी महफिल, शर्माते नजर आए रिंकू सिंह

Rinku Singh Engagement Video

Add DNA as a Preferred Source

Rinku Singh Engagement: क्रिकेट और राजनीति के दो अलग-अलग मैदानों में चमक बिखेरने वाले रिंकू सिंह और प्रिया सरोज अब जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. हाल ही में दोनों की सगाई का जश्न लखनऊ में बड़े धूमधाम से मनाया गया, जहां राजनीति और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष राजीव शुक्ला और अभिनेत्री-सांसद जया बच्चन तक इस समारोह की रौनक बढ़ाने पहुंचे. अब इस समारोह का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें डांस फ्लोर पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है खुद सांसद मैडम ने.

सांसद मैडम डांस में रिंकू से 21 साबित हुईं!

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई सिर्फ एक पारिवारिक आयोजन नहीं बल्कि एक सितारों से सजी शाम थी. वीडियो में दिख रहा है कि जहां प्रिया सरोज पंजाबी बीट्स पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं, वहीं रिंकू सिंह थोड़े शर्मीले अंदाज में किनारे खड़े मुस्कराते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर @askshivanisahu नाम की एक यूजर ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, सांसद मैडम डांस में रिंकू से 21 साबित हुईं! यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और फैंस कमेंट्स की बौछार करने लगे. 


यह भी पढ़ें: Rinku Singh And priya saroj Engagement: रिंकू और प्रिया की हुई सगाई, अखिलेश सहित कई हस्तियां पहुंचे


यहां देखें वीडियो

मेहमानों में क्रिकेटर, नेता और फिल्मी सितारे मौजूद

लोग प्रिया के डांसिंग मूव्स और आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं रिंकू की मासूमियत और संकोच ने सबका दिल जीत लिया. फंक्शन में शामिल मेहमानों में क्रिकेटर, नेता और फिल्मी सितारे मौजूद थे. यह वीडियो न सिर्फ इस सेलिब्रेशन की रौनक को दिखाता है, बल्कि इस जोड़ी की शानदार केमिस्ट्री को भी बयां करता है. बहरहाल, इस समारोह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब राजनीति और क्रिकेट एक साथ आते हैं, तो नजारा देखने लायक होता है. अब फैंस इस जोड़ी को आने वाले समय में साथ देखे जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement