Advertisement

Viral Video: रिपोर्टर ने पूछा टॉयलेट का मतलब, छात्र का जवाब सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

रिपोर्टर का सवाल तो बड़ा ही मामूली था लेकिन बच्चे को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उसे कोई आइडिया नहीं था कि इस शब्द का मतलब क्या हो सकता है.

Viral Video: रिपोर्टर ने पूछा टॉयलेट का मतलब, छात्र का जवाब सुनकर हैरान रह जाएंगे आप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर एक स्कूल का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक रिपोर्टर क्लास में बैठे एक स्टूडेंट से सवाल-जवाब कर रहा है. वीडियो में आप देखेंगे कि रिपोर्टर बच्चे से तरह-तरह के सवाल कर रहा है. बच्चा भी तपाक-तपाक जवाब दे रहा था लेकिन अचानक रिपोर्टर ने एक ऐसा सवाल पूछा कि बच्चा अटक गया.

रिपोर्टर का सवाल तो बड़ा ही मामूली था लेकिन बच्चे को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उसे दूर-दूर तक आइडिया नहीं था कि इस शब्द का मतलब क्या हो सकता है. रिपोर्टर बच्चे से पूछता है, पापा क्या करते हैं, इसका जवाब तुंरत मिलता है. वह पूछता है कि क्लास में खाना मिलता है? बच्चा कहता है हैं. अब रिपोर्टर पूछता है कि टॉयलेट का मतलब जानते हो. इस सवाल पर छात्र अटक जाता है. पहले वह कहता है 'हैं...क्लास नहीं स्कूल'. रिपोर्टर पूछ रहा था और बच्चा इसी उलझन में था कि क्या जवाब दे. वह एक के बाद एक नाम ले रहा था कि क्या पता कौनसा फिट हो जाए.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

 

यह भी पढ़ें: Viral Video: अखिलेश यादव ने पूछा-पहचाना कौन हूं मैं ? बच्चा बोला - हां, राहुल गांधी

इस बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसे इंस्टाग्राम पर बहुत भारी संख्या में व्यू मिल रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स बच्चे और इस स्कूल के टीचर्स को लेकर हैरान हैं.  

यह भी पढ़ें: Viral Video: शराब से लदा ट्रक पलटा, बोतलें लूटने पहुंचे बच्चे

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement