Advertisement

'सिर्फ ₹389 के रेंट पर उठाओ बॉयफ्रेंड', वैलेंटाइन डे पर मार्केट में आया बड़ा अजीबोगरीब ऑफर

Valentine's Day: बेंगलुरु की दिवारों पर एक अजीब पोस्टर नजर आए. पोस्टर के ऊपर एक QR कोड भी छपा हुआ है. पोस्टर में लिखा हुआ है कि '₹389 में एक पूरे दिन के लिए बॉयफ्रेंड रेंट पर लीजिए.'

Latest News
'सिर्फ ₹389 के रेंट पर उठाओ बॉयफ्रेंड', वैलेंटाइन डे पर मार्केट में आया बड़ा अजीबोगरीब ऑफर
Add DNA as a Preferred Source

Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खास अवसर पर मार्केट में एक बेहद ही आजीबो-गरीब ऑफर आया है. इस ऑफर के तहत लड़कियां रेंट पर बॉयफ्रेंड ले सकती हैं. इस ऑफर से जुड़ा पोस्टर बेंगलुरु की दिवारों पर चिपके हुए नजर आए. पोस्टर पर लिखा था कि 'बॉयफ्रेंड किराए पर लो.' साथ ही पोस्टर के ऊपर एक QR कोड भी छपा हुआ है. उसके ऊपर लिखा हुआ था कि ₹389 में एक पूरे दिन के लिए बॉयफ्रेंड रेंट पर लीजिए. वहीं इसको लेकर लोगों ने पुलिस में कंप्लेन भी रजिस्टर की. शहर में लगे इन बैनर्स पर लिखा हुआ था कि 'वैलेंटाइन डे के अवसर पर बॉयफ्रेंड नहीं है? तो रेंट पर ले लीजिए'. इसको लेकर लड़कियों में आक्रोश है. उन्होंने मांग की है कि पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement