Advertisement

वध से पहले रावण ने खाया गुटखा, वायरल वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर रावण के गुटखा खाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

वध से पहले रावण ने खाया गुटखा, वायरल वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Ravana Gutkha Video viral on social media 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देशभर में दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है. त्योहार से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लोग दशहरा की बधाई दे रहे हैं. इस बीच रावण से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रख रही है. अब आप कहेंगे कि रावण ऐसा क्या करने लगा. चलिए हम आपको बताते हैं कि वध से पहले मंच पर रावण ने कैसी हरकत की है, जिसे देखकर हर कोई मौज लेता नजर आ रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दशहरा के मौके पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है. जिसमें एक व्यक्ति रावण की भूमिका में नजर आ रहा है. इस बीच देखा गया कि वह अपनी जेब से गुटखा की पैकेट निकलता है और मुंह में दबा लेता है. इसके बाद वह जोर से फूंक भी मारता है. इस लम्हे को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. बस फिर क्या था, इस वीडियो के वायरल होते ही लोग मजे लेने लगे. 

ये भी पढ़ें: फिर कुश्ती का अखाड़ा बनी दिल्ली मेट्रो, चार लोगों ने जमकर धुना एक युवक, वायरल हुआ Video

वीडियो देख मजे ले रहे लोग

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर अतुल नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. जिसके साथ लिखा गया कि रावण की यही आखिरी इच्छा रही होगी. वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि यह तो बड़ा सुंदर दृश्य है तो वही एक यूजर ने लिखा कि वध से पहले रावण को गुटखा खाते देखना मजेदार है. एक अन्य यूजर द्वारा कमेंट किया गया कि संदेश दे रहे हैं कि वध के लिए बाण की जरूरत नहीं है, रजनीगंधा ही काफी है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुंह में रजनीगंधा कदमों में दुनिया, ऊंचे लोग ऊंची पसंद.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

देश और दुनिया की ख़बर, ख़बर के पीछे का सच, सभी जानकारी लीजिए अपने वॉट्सऐप पर-  DNA को फॉलो कीजिए

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement