Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

सामी सामी पर बच्ची ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, Rashmika Mandanna बोलीं-मुझे इससे मिलना है

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब साउथ एक्टर्स ने भी अपने ट्विटर हैंडल से बच्ची के डांस वीडियो को शेयर किया है.

सामी सामी पर बच्ची ने किया ऐसा जबरदस्त डांस,  Rashmika Mandanna बोलीं-मुझे इससे मिलना है
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः इंटरनेट की दुनिया से आए दिन तमाम तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं. इनमें से कुछ हैरान कर देने वाले तो कुछ इतने मजेदार होते हैं कि उन्हें देख किसी का भी दिन बन जाता है. अब एक ऐसा ही वीडियो हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो इतना शानदार है कि उसे देख किसी का भी खराब से खराब मूड चुटकियों में ठीक हो जाए. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्कूली बच्ची का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्ची को अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा : द राइज' के गाने पर डांस करते देखा जा रहा है. बच्ची ने 'सामी सामी' गाने पर शानदार डांस कर ऐसी धूम मचाई कि खुद रश्मिका मंदाना भी उसकी फैन हो गई हैं.

यहां देखें वीडियो-

 

यह भी पढ़ें- Gajab! थाने में पुलिस भर्ती पूछने गया वांटेड चोर, हो गया गिरफ्तार

क्यों रह गए ना हैरान? वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे इतनी कम उम्र में बच्ची ने इतना धमाकेदार डांस किया कि रश्मिका मंदाना भी उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब साउथ एक्टर्स ने भी अपने ट्विटर हैंडल से बच्ची के डांस वीडियो को शेयर किया है. इसी के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेरा दिन बना दिया... मुझे इस क्यूटी से मिलना है... मैं ऐसा कैसे कर सकती हूं? 

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.9M से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही 44 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं. तमाम ट्विटर यूजर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि इस बच्ची ने उनका भी दिन बना दिया.

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt ने ब्रह्मास्त्र में कुल कितनी बार कहा शिवा, वायरल हुए मजेदार मीम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement