Advertisement

Viral Video: बाल संत अभिनव अरोड़ा पर क्यों गुस्सा हुए स्वामी रामभद्राचार्य? मंच से उतारा, कहा- 'नीचे जाओ'

जगद्गुरु रामभद्राचार्य और सोशल मीडिया इंफ़्लुएंसर अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रामभद्राचार्य जी अभिनव को मंच से उताने को लेकर कह रहे हैं. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Latest News
Viral Video: बाल संत अभिनव अरोड़ा पर क्यों गुस्सा हुए स्वामी रामभद्राचार्य? मंच से उतारा, कहा- 'नीचे जाओ'

rambhadracharya insults abhinav arora

Add DNA as a Preferred Source

जगद्गुरु रामभद्राचार्य और सोशल मीडिया इंफ़्लुएंसर अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजा से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य और सोशल मीडिया इंफ़्लुएंसर अभिनव अरोड़ा एक साथ मंच पर मौजूद थे, तभी अचानक रामभद्राचार्य जी ने  इंफ़्लुएंसर अभिनव अरोड़ा को मंच से नीचे उतारने को कहा.

इस तरह के किए जा रहे दावें
अब इस वीडियो को सोशल मीडिया इंफ़्लुएंसर अभिनव अरोड़ा की बेइज्जती बताते हुए इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है. ये वीडियो देखते ही देखते लाखों लोगों तक पहुंच गया है. वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. दावे हैं कि रील बनाने पर 'मेरी गरिमा है' कहकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मंच से उतारा.

 

बताया जा रहा है कि व्यासपीठ के पास जाकर अभिनव रील बनवा रहे थे, जिस पर रामभद्राचार्य ने उसे टोका और मंच से उतरने को कहा. इसे अभिनव अरोड़ा की बेइज्जती बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो खूब शेयर किया जा रहा. एक यूजर ने लिखा कि बाबा भी समझ चुके हैं कि यहां एंटरटेंमेंट नहीं करना है.

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement