Advertisement

Raju Srivastava का पुराना वीडियो वायरल, यमराज और मौत की बातें करते आए नजर, लोग बोले-ये इत्तेफाक नहीं

वीडियो देखने के बाद राजू के फैंस खुद को भावुक होने से रोक नहीं पा रहे हैं साथ ही अपने-अपने अंदाज में इसपर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि राजू को अपनी मौजूदा स्थिति का अंदेशा पहले ही हो गया था.

Raju Srivastava का पुराना वीडियो वायरल, यमराज और मौत की बातें करते आए नजर, लोग बोले-ये इत्तेफाक नहीं
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश के जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) इस वक्त दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं. अस्पताल में राजू जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं. फैंस लगातार राजू श्रीवास्तव के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. इस बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कॉमेडियन यमराज और मौत का जिक्र करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में राजू कुछ ऐसा कह जाते हैं जिसे सुनने के बाद लोग खुद का भावुक होने से रोक नहीं पा रहे हैं.

राजू का यह वीडियो 28 दिन पुराना है. वीडियो खुद उन्होंने अपने इंटाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था जिसमें वे कहते हैं, 'जिंदगी में ऐसा काम करो कि अगर यमराज भी आएं आपको लेने तो कहें, भाईसाहब भैंस पर बैठिए. नहीं, नहीं आप पैदल चल रहे हैं, अच्छा नहीं लग रहा है. आप भले आदमी हैं, नेक आदमी हैं तो आप बैठिए.' 

यहां देखें वीडियो-

 

यह भी पढ़ें- 'खूब शराब पिएं, इससे होगा विकास और मिलेगी तरक्की', इस देश में लोगों से की गई अपील

वीडियो देखने के बाद राजू के फैंस खुद को भावुक होने से रोक नहीं पा रहे हैं, साथ ही अपने-अपने अंदाज में इसपर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि राजू को अपनी मौजूदा स्थिति का अंदेशा पहले ही हो गया था, वीडियो में मौत और यमराज की बात महज इत्तेफाक नहीं हो सकता है. वहीं, कई लोग कमेंट सेक्शन में उनके ठीक होने की दुआ मांगते नजर आए. 

इस समय उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. यूजर्स का कहना है कि यह क्लिप उनकी सकारात्मकता, जिंदादिली और मजाकिया लहजे में मुश्किल भरे दौर में भी जिंदगी जीने का मैसेज दे रही है. 

यह भी पढ़ें- महिला ने Kiss कर ले ली कैदी की जान! ड्रग तस्करी के मामले में काट रहा था सजा

गौरतलब है कि कॉमेडियन को बीते 10 अगस्त के दिन दिल का दौरा पड़ा था. इसके बाद से ही दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है. राजू के चाहने वाले लगातार उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. फैंस को उम्मीद है कि वे जल्द ही ठीक होकर एक बार फिर लोगों को गमों में भी मुस्कुराना सिखा देंगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement