Advertisement

Rajasthan: बारिश के पानी के साथ बह निकला ट्रैक्टर, सामने से खतरा आता देख घबराए लोग

टोंक इलाके से गुजर रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली पानी के तेज बहाव में अचानक असंतुलित हो गई और पानी के बहाव के साथ बहने लगी.

Rajasthan: बारिश के पानी के साथ बह निकला ट्रैक्टर, सामने से खतरा आता देख घबराए लोग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आपने अक्सर पानी में नाव को तैरते हुए देखा होगा लेकिन टोंक में कुछ और ही नजारा देखने को मिला. यहां हुई मूसलाधार की वजह से दरिया बन चुकी सड़कों पर एक ट्रैक्टर और ट्रॉली तैरती नजर आई. तैरती क्या...पानी का बहाव इतना तेज था कि वह साथ में आगे बढ़ती ही जा रही थी और लोग उसे देखकर हैरान थे. यह वीडियो टोंक शहर के पुरानी टोंक इलाके में स्थित बाबरों के चौक का है. यहां मूसलाधार बारिश हुई तो कुछ ही देर में इलाके की सड़कें दरिया बन गईं.

इसी दौरान इलाके से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली सवार की ट्रैक्टर ट्रॉली भी पानी के तेज बहाव में अचानक असंतुलित हो गई. पानी के बहाव को बढ़ता देख ट्रेक्टर ट्रॉली चला रहे चालक और उसी ट्रॉली में बैठे लोगों ने ट्रेक्टर ट्रॉली से कूद कर अपनी जान बचा ली.

इस दौरान पानी के तेज बहाव में ट्रैक्टर ट्रॉली बहती हुई दूर जाकर एक मोड़ के पास रुक गई. वहीं भरे बाजार पानी के तेज बहाव में बहती हुई ट्रेक्टर ट्रॉली को देख कर हर कोई हैरान रह गया. आसपास मौजूद लोगों ने पानी में बह कर जाती ट्रेक्टर ट्रॉली को रोकने की भी कोशिश की लेकिन बरसाती पानी का सड़क पर बहाव काफी तेज होने के कारण कोई इसकी हिम्मत नही जुटा पाया. 

यह भी पढ़ें: Assam flood: लगातार बारिश की वजह से डूबा असम, जगह-जगह से आए डराने वाले वीडियो

हालांकि क़रीब आधे घंटे बाद जब बारिश रुकी तो ट्रेक्टर ट्रॉली चालक ने मोड़ पर फंसी ट्रेक्टर ट्रॉली को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया. बारिश के चलते और सड़कों कई मकानों और दुकानों में बारिश का पानी अंदर तक घुस गया. जिसको निकालने के लिए लोग कड़ी मशक्कत करते नजर आए.

यह भी पढ़ें: उड़ान भरते ही Spicejet के विमान में लगी आग, पायलट ने कराई इमरजेंसी लैंडिंग

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement