Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Weird Political Party Names: रायता भारत से लेकर तमीजदार पार्टी तक...पहले कभी नहीं सुने होंगे राजनीतिक दलों के ऐसे नाम

'ट्वेंटी 20 पार्टी', केरल में रेजिस्टर्ड इस पार्टी का नाम सुनकर लगता है मानों इसे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 20-20 क्रिकेट) से प्रेरित होकर रखा गया है. 

Weird Political Party Names: रायता भारत से लेकर तमीजदार पार्टी तक...पहले कभी नहीं सुने होंगे राजनीतिक दलों के ऐसे नाम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस जैसी कई पार्टियों के नाम आपने सुने होंगे लेकिन क्या आप 'रायता भारत पार्टी' के बारे में जानते हैं या 'अंजान आदमी पार्टी' के बारे में? अगर ये नाम सुनकर आपके मन में आ रहा है कि हम कोई मजाक कर रहे हैं तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. भारत में कई ऐसी राजनीतिक पार्टियां हैं जिनके नाम सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. आज हम आपको ऐसी ही कुछ अजीबोगरीब नामों वाली पार्टियों के बारे में बताने जा रहे हैं.

उससे पहले बता दें कि चुनाव आयोग में राजनीतिक दलों के नवीनतम डेटा के मुताबिक, भारत में 8 राष्ट्रीय दल, 50 से ज्यादा मान्यता प्राप्त राज्य दल और 2,796 गैर-मान्यता प्राप्त दल हैं. इनमें से कई ऐसे दल हैं जिनके नाम जानने के बाद आप खुद को ठहाके लगाने से रोक नहीं पाएंगे. आइए जानते हैं पॉलिटिकल पार्टियों के ऐसे ही कुछ फनी नामों के बारे में-

  • 'ट्वेंटी 20 पार्टी', केरल में रेजिस्टर्ड इस पार्टी का नाम सुनकर लगता है मानों इसे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 20-20 क्रिकेट) से प्रेरित होकर रखा गया है. 
  • 'इंडियन लवर्स पार्टी' का सिद्धांत 'भारत में गरीबी, भूख, अकाल, भुखमरी, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, आतंकवाद, हत्या, लूट, भ्रष्टाचार, मूल्य-वृद्धि और अन्य समस्याओं को जड़ से उखाड़ फेंकना' है.
  • 'जागते रहो' आपने अपने घरों के बाहर चौकीदारों को अक्सर ऐसा कहते हुए सुना होगा लेकिन गुजरात में एक राजनीतिक दल का नाम जागते रहो है. 
  • 'भारतीय मुहब्बत पार्टी (अखिल भारतीय)' का मुख्यालय पंजाब में है. 

यह भी पढ़ें- Viral Video: गर्लफ्रेंड को दिखाने के लिए रचा सुसाइड का ड्रामा, पकड़ ले गई पुलिस

इसके अलावा तकरीबन 2,854 पॉलिटिकल पार्टियों में गरीब आदमी पार्टी, तुम्हारी-मेरी पार्टी, तमीजदार पार्टी,  अपनी जिंदगी अपना दल, पिरामिड पार्टी ऑफ इंडिया, वोटर्स इंडिपेंडेंट पार्टी, सबसे बड़ी पार्टी, देवता दल, राष्ट्रीय साफ नीति पार्टी, भारतीय महापरिवार पार्टी, बहुजन हसरत पार्टी, आपकी अपनी पार्टी, मजदूर किराएदार विकास पार्टी, स्वच्छ स्वस्थ स्वावलंबीजन पार्टी, इंडियन लवर्स पार्टी, रिलिजन ऑफ मैन रिवॉल्विंग पॉलिटिकल पार्टी ऑफ इंडिया जैसे अलग-अलग दल शामिल हैं. है ना मजेदार? आपने शायद ही पहले कभी इन पार्टियों के नाम सुने हों.
 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के धरने का वीडियो वायरल, गांधीजी की नाक के नीचे लेटकर मोबाइल चलाते दिखे सांसद

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement