Advertisement

Viral Video: सेल्फी के लिए आई बच्ची, राहुल गांधी ने पास बैठाकर दी चॉकलेट फिर यूं कहा बाय

वीडियो में आप देखेंगे कि एक बच्ची राहुल गांधी के साथ तस्वीर के लिए आती है. राहुल की गाड़ी का दरवाजा खुला था. वह बच्ची से पूछते हैं तुम मेरे साथ चलोगी. बच्ची भी आराम से गाड़ी के अंदर आने लगती है. देखें वायरल हो रहा यह क्यूट वीडियो.

Viral Video: सेल्फी के लिए आई बच्ची, राहुल गांधी ने पास बैठाकर दी चॉकलेट फिर यूं कहा बाय
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को खुद राहुल ने फेसबुक पर शेयर किया था. अब उन्हें क्या पता था कि इसे लोगों का इतना प्यार मिलेगा. 2 जुलाई को शाम 4.45 पर शेयर किए गए इस वीडियो को कई लोग देख चुके हैं और इस पर चार हजार से ज्यादा कमेंट हैं.

वीडियो में आप देखेंगे कि एक बच्ची राहुल गांधी के साथ तस्वीर के लिए आती है. राहुल की गाड़ी का दरवाजा खुला था. वह बच्ची से पूछते हैं तुम मेरे साथ चलोगी. बच्ची भी आराम से गाड़ी के अंदर आने लगती है. राहुल उसे बड़े प्यार से गोद में बैठाते हैं और साथ में एक सेल्फी लेते हैं. इतना ही नहीं राहुल ने बच्ची को एक चॉकलेट भी दी जो कि बच्ची ने उन्हीं के साथ बैठकर खाई.

यह भी पढ़ें: Viral Video: आराम कर रहे बाघ पर भौंका कुत्ता, एक झटके में हुआ काम तमाम 

राहुल ने बच्ची का नाम पूछा. वह भी उनके साथ बड़ी ही कंफर्टेबल नजर आ रही थी. आखिर में राहुल ने बट्टी के सिर पर प्यार करते हुए नीचे उतारा. राहुल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है. लोग इतना प्यार लुटा रहे हैं कि खुद राहुल या उनकी टीम ने भी नहीं सोचा होगा कि इस वीडियो को ऐसा रिएक्शन मिलेगा. अमृत गिल ने लिखा, यह दिखाता है कि राहुल भाईचारे में यकीन करते हैं.

कंदन सिद्धार्थ ने लिखा, यही प्रेम, सरलता और हृदय की विशालता आपको सभी दूसरे राजनेताओं से अलग करती हैं। ये सारे गुण आपने विरासत में पाये हैं। इस देश को आज प्रेम की सबसे ज्यादा जरूरत है। अजस्र शुभकामनाएँ Rahul जी!. शीबा रामचंद्रन ने लिखा, लीडर राहुल गांधी, हमें आप पर गर्व है. पिंटू ने लिखा, नफरत और हिंसा से भरे इस माहौल में इस प्यार और स्नेह की बहुत जरूरत है.

यह भी पढ़ें: साइंस के मुताबिक ये है दुनिया का सबसे Funny Joke, आपने सुना क्या?

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement