Advertisement

Viral Video: राहुल द्रविड़ को जयपुर के गर्ल्स कप में छोटी लड़की ने किया बोल्ड, उन्होंने खास अंदाज में की सराहना

Rahul Dravid Viral Video News: राहुल द्रविड़ उस समय चौंक गए जब उन्हें जयपुर में राजस्थान रॉयल्स द्वारा आयोजित  गर्ल्स कप में एक छोटी लड़की ने लगभग आउट ही कर दिया था. उसकी तारीफ उन्होंने काफी खास अंदाज में की. 

Latest News
Viral Video: राहुल द्रविड़ को जयपुर के गर्ल्स कप में छोटी लड़की ने किया बोल्ड, उन्होंने खास अंदाज में की सराहना
Add DNA as a Preferred Source

Rahul Dravid Viral Video: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड़ उस समय हैरान रह गए जब जयपुर में राजस्थान रॉयल्स द्वारा आयोजित गर्ल्स कप में एक छोटी लड़की ने अपनी गेंदबाजी के साथ उन्हें लगभग आउट ही कर दिया. यह अप्रत्याशित पल द्रविड़ के लिए चौंकाने वाला था, लेकिन उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और उस लड़की की तारीफ करते हुए मुस्कान दी. द्रविड़ ने अपनी सच्ची स्पोर्ट्समैनशिप का परिचय देते हुए लड़की की गेंदबाजी की सराहना की और उसे आगे के लिए प्रोत्साहित किया.

राजस्थान रॉयल्स ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए लिखा, 'अरे मां और पापा, मैंने अभी-अभी गर्ल्स कप जीता, राहुल द्रविड़ को गेंदबाजी की और उन्होंने मेरे लिए ताली बजाई.

सऊदी अरब में मेगा नीलामी की तैयारी
द्रविड़ इस समय राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच के तौर पर 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाली मेगा नीलामी की तैयारी में लगे हुए हैं. इस दौरान, उन्होंने कई युवा लड़कियों को अपनी गेंदबाजी का प्रदर्शन करते देखा, जिनमें से कुछ ने द्रविड़ को अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. कई बार उन्हें गुलाबी गेंद से हराया.


ये भी पढ़ें- Video: इंस्टा रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दी थार, तभी आ गई मालगाड़ी, फिर...


लड़कियों को क्रिकेट कौशल की सराहना की 
पूर्व भारतीय कोच द्रविड़ ने इन लड़कियों के क्रिकेट की भी सराहना की और खुशी जताई. इस खास दिन के बाद, द्रविड़ ने युवा क्रिकेटरों के साथ एक दिल को छूने वाले फोटो सत्र में भाग लिया, जो एक यादगार पल बन गया.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement