Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

QR Code Scam: पंडित प्रदीप मिश्रा के नाम पर हुई लाखों की धोखाधाड़ी, क्यूआर कोड के जरिए भक्तों को लगाया चूना

पंडित प्रदीप मिश्रा एक कथावाचक हैं और मूलरूप से मध्य प्रदेश के सिहौर से आते हैं. उनके नाम पर अब भक्तों के साथ धोखेबाजी की गई है.

QR Code Scam: पंडित प्रदीप मिश्रा के नाम पर हुई लाखों की धोखाधाड़ी, क्यूआर कोड के जरिए भक्तों को लगाया चूना
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के नाम से फर्जी वेबसाइट चलाई गई और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उनके भक्तों से लाखों की धोखाधड़ी की गई है. जानकारी के मुताबिक पं. प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) द्वारा लिखित किताबें व रूद्राक्ष मंगवाने के नाम पर दो बदमाशों ने उनके भक्तों से 500-500 रूपये मंगवा लिए थे और पेमेंट के लिए उन धोखेबाजों ने क्यू आर कोड का इस्तेमाल किया था. ऐसे में अब जानकारी के मुताबिक सीहोर पुलिस ने राजस्थान से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

मध्य प्रदेश के सीहोर के मंडी पुलिस थाने में आरोपी विकास विश्नोई के खिलाफ भादंवि की धारा 420 में प्रकरण दर्ज किया गया था, इसके बाद आरोपी विकास विश्नोई पिता भगराज विश्नोई, निवासी राजीवनगरपुर, जिला जालौर, राजस्थान एवं  मदनलाल निवासी ग्राम बौडा जिला जालौर, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- बिहार से लापता हुई थी लड़की, 5 साल से ढूंढ रही पुलिस, दिल्ली में बन गई कांस्टेबल

बता दें कि कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 19 जनवरी तक के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप दिया. अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 419, 468, 469, 471 भादंवि एवं धारा 66-सी, 66-डी आई.टी. एक्ट भी जोड़ी गई. जानकारी के मुताबिक श्री विट्ठलेश सेवा समिति के सदस्य समीर शुक्ला ने पुलिस थाना मंडी में पांच जनवरी को शिकायत की थी कि आरोपी विकास विश्नोई निवासी राजीवनगरपुर, जिला-जालौर राजस्थान ने पंडित प्रदीप मिश्रा की फोटो व आस्था लाइव का लोगो लगाकर वेबसाइट एवं व्हाट्सएप ग्रुप बनाए.

जब अलीगढ़ के डीएम छानने लगे जलेबी और कचौड़ी, किसान बनकर जीता सबका दिल

इस वेबसाइट में ही समिति के क्यूआर कोड के स्थान पर अपना क्यूआर कोड लगाया. उसके माध्यम से द्वारा लिखित किताब व रुद्राक्ष मंगाने के लिए 500-500 रुपये वसूल रहा था लेकिन जब यह पैसा समिति के पास नहीं पहुंचा तो फिर जांच की गई तो इस स्कैम का खुलासा हुआ और पुलिस ने दो धोखेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement