Advertisement

स्कूल बस में फंसा था मोटा अजगर, रस्सी से बांधकर यूं हुई खींचतान और फिर...

Python Viral Video: सोशल मीडिया पर स्कूल बस में एक अजगर को रेस्क्यू किए जाने वाला वीडियो वायरल रहा है. इस वीडियो को देख लोग हैरान हैं.

स्कूल बस में फंसा था मोटा अजगर, रस्सी से बांधकर यूं हुई खींचतान और फिर...

Python Viral Video 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Python Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिनों वीडियो वायरल हो जाते हैं. कई वीडियो को देखने के बाद हंसी आ जाती है. जबकि चंद वीडियो को देखने के बाद लोग सहम जाते हैं. ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक स्कूल बस से एक तगड़े-मोटे और खतरनाक अजगर का रेस्क्यू किया गया है. वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी हैरानी जाहिर कर रहे हैं.

वायरल हो रहा वीडियो उत्तर प्रदेश के रायबरेली का है. जहां एक स्कूल बस के अंदर एक भयानक अजगर  नजर आ रहा है. वीडियो में अजगर ड्राइवर की सीट के पीछे नजर आ रहा है, जिसे रस्सी के सहारे बाहर निकाला जा रहा है. वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हैरानी जाहिर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: शादी के मंडप में दुल्हे के साथ हुआ कांड, दुल्हन को देख उड़ गए होश  

यहां देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: Video: नशेड़ी को काटने के बाद मर गया किंग कोबरा, उसे थैली में डालकर अस्पताल पहुंचा शख्स 

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को  5 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है. जबकि सैकड़ों की संख्या में इसे लोगों ने लाइक किया है. जिस तरह से अजगर रेस्क्यू किया जा रहा है इसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा - ये चीजें सिर्फ यूपी में ही हो सकती है. दूसरे यूजर ने लिखा - इसे भी पढ़ाई करने का मन कर रहा होगा. अन्य ने लिखा - रेस्क्यू करने से अच्छा है इसे वहीं रहने देते.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement