Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

बंदर को निगल रहा था अजगर, बचाने पहुंचे उसके दोस्त, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अजगर बेहश हुए बंदर को निगलने की कोशिश कर रहा है. तभी उसे बचाने बंदर के साथी वहां पहुंच जाते हैं.

बंदर को निगल रहा था अजगर, बचाने पहुंचे उसके दोस्त, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा

अजगर का वायरल वीडियो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आए दिनों कई वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरत में पड़ जाते हैं. खास तौर पर अजगर पर फीचर किया गया वीडियो काफी भयानक होता है. दुनिया के सबसे बड़े सांपों में से एक अजगर अपने शिकार को चारों ओर लपेटकर और दम घोट कर मार देता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अजगर को बंदर को बांधते और मारने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है.

चौंकाने वाली क्लिप में एक बड़ा अजगर एक बेहोश बंदर के चारों ओर लिपटा हुआ है और उसे निगलने की कोशिश कर रहा है. तभी अपने दोस्त को बचाने के लिए, बंदरों की पूरी टुकड़ी दिखाई देती है और सांप से लड़ने की कोशिश करती है. एक बंदर अजगर की पूंछ खींचता है लेकिन जब सांप उस पर हमला करता है तो वह भाग जाता है.

ये भी पढ़ें - Viral Video: नारियल तोड़ने की ये टेक्नीक है बेजोड़, पहले सीखिए...फिर कहिएगा थैंक्यू

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - कुत्ते ने दिया बकरी के बच्चे को जन्म! नजारा देख हैरत में हैं लोग

कई बंदर सांप को मारने की कोशिश करते हैं और अपने दोस्त को उसके चंगुल से छुड़ाने की करते हैं लेकिन असफल होते हैं. अंत में, बंदर चिल्ला रहे हैं और अपने दोस्त को बचाने की कोशिश में इधर-उधर भाग रहे हैं लेकिन अजगर पर एक साथ हमला करने की कोशिश करने पर भी उसे बचाने में सक्षम नहीं हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान नजर आ रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement