Advertisement

Python Attack: बक्सा खुलते ही अजगर ने मालकिन को जकड़ा, खुद ही देखिए आगे क्या हुआ...

वायरल वीडियो को 86 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 1 लाख 10 हजार यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है.

Python Attack: बक्सा खुलते ही अजगर ने मालकिन को जकड़ा, खुद ही देखिए आगे क्या हुआ...
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जानवरों के खतरनाक वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं कभी ये खतरनाक जानवर आपस में भिड़ते हुए नजर आते हैं तो कई बार ये इंसानों पर जानलेवा हमला कर देते हैं. इस बार जो वीडियो हम आपको दिखाने वाले है इसमें एक बड़े अजगर ने अपनी मालकिन पर ही हमला कर दिया. अजगर के इस हमले में महिला का हाल देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

महिला अपने पालतू अजगर को जब बाहर निकालती है तो यह अजगर इस महिला के हाथ को जकड़ लेता है. इस अजगर ने महिला के हाथ को इतनी मजबूती से पकड़ा था कि महिला अपने हाथ को इसकी पकड़ से छुड़वाने में नाकाम साबित होती है. महिला की मदद के लिए एक शख्स आगे आता है लेकिन अजगर की पकड़ से इस महिला के हाथ को छुड़ाने में इसके भी पसीने छूट जाते हैं. अजगर के इस हमले में महिला के दोनों हाथ बुरी तरह घायल हो जाते हैं और महिला के दोनों हाथों से खून निकलने लगता है.

यह भी पढ़ें: Viral News: फिसली जो बाइडेन की जुबान ऋषि सुनक को कहा 'रशीद सनक', ट्विटर यूजर्स ने कर दी खिंचाई

वायरल वीडियो को Daily Loud नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा है 'अजगर ने मालकिन पर हमला कर दिया जब उसने अजगर को पिंजरे से बाहर निकालने की कोशिश की' वीडियो को 86 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 1 लाख 10 हजार यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है.

यह भी पढ़ें: मरीज को खून की जगह चढ़ा दिया मौसमी का जूस, अब अस्पताल पर चलेगा बुलडोजर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement