ट्रेंडिंग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत के एक योग केंद्र ने एक अनोखा 'पपी योग सत्र' आयोजित किया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. इस खास योग सत्र में प्रतिभागियों ने प्यारे-प्यारे पिल्लों के साथ योग अभ्यास किया.
21 जून को मनाए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने दुनियाभर में स्वास्थ्य, संतुलन और मानसिक शांति का संदेश फैलाया. लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया, जहां योगा मैट पर इंसानों के साथ कुछ नन्हे-मुन्ने चार पैरों वाले साथी भी योग करते नजर आए.ये अनोखा योग सत्र भारत के एक योग सेंटर द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने पिल्लों के साथ योग अभ्यास किया. इस वीडियो को यह भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त का आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गई और लोगों को मुस्कराने का प्यारा बहाना मिल गया.
इस योग सत्र को खास बनाने के लिए सेंटर ने तय किया कि पारंपरिक आसनों को एक खुशमिजाज और भावनात्मक अनुभव में बदला जाए. मैट पर बैठकर योगासन करने वाले लोगों के इर्द-गिर्द छोटे-छोटे कुत्ते खेलने लगे. कुछ उनकी गोद में चढ़े, कुछ उनके पैरों के पास लेट गए, और कुछ योगाभ्यास का हिस्सा बन गए.
“दुनिया को योग का तोहफा देने वाली धरती पर, हमने अपने अभ्यास में थोड़ी-सी पंजा-सक्रियता लाने का फैसला किया. इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, हमने अपने कुछ प्यारे दोस्तों के साथ एक स्वस्थ #पिल्ला #योग सत्र के लिए अपनी मैट बिछाई. इसने हमें याद दिलाया है कि सेहत एक हरकत और मुस्कान के साथ सबसे अच्छी तरह से काम करती है.”
In the land that gifted the world #yoga, we decided to bring a little paw-sitivity to our practice! 🐾🧘♀️
— Philip Green OAM (@AusHCIndia) June 21, 2025
This #InternationalYogaDay, we rolled out our mats for a wholesome #puppy #yoga session with some furry friends 🐶. It reminded us: wellness works best with a wag & a smile. pic.twitter.com/PvOmM82LVg
योग जहां तन को संतुलित करता है, वहीं पालतू जानवरों की मौजूदगी मन को सुकून देती है. पिल्लों के साथ योग करना एक तरह का पेट थेरेपी अनुभव भी है, जो तनाव को कम करता है और जुड़ाव का अहसास कराता है.
इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि योग केवल शरीर को मोड़ने की क्रिया नहीं, बल्कि उसे प्रकृति, भावनाओं और जीवन के सरल पलों से जोड़ने की एक कला है. और जब उस सफर में पिल्ले शामिल हों, तो योग भी खिलखिलाता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.