Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: कांपते हुए पप्पी को महिला ने बचाया, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें एक महिला कांपते हुए पप्पी को बचाती है और उसे बेहतर महसूस कराती है.

Viral Video: कांपते हुए पप्पी को महिला ने बचाया, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

Dog Viral Video 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आए दिनों कई वीडियो वायरल हो जाते हैं. इसमें से कुछ ऐसे हैं जिन्हें देखने के बाद आपका दिल पसीज जाएगा. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला असहाय पप्पी को बचाती है. कांपती अवस्था से एक पप्पी को बचाने जाने के एक मनमोहक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है. इस वीडियो को Buitengebieden की तरफ से ट्विटर पर साझा किया गया, क्लिप मानवता के रिश्ते को और मजबूत बनाता है.

वीडियो की शुरुआत एक सुनसान सड़क के बीच में एक महिला को कार रोकती है. कुछ सेकंड के भीतर पहियों में से एक के पास एक छोटा डरा हुआ पप्पी कांपता हुआ दिखाता है. महिला धीरे से पप्पी से दोस्ती करने के लिए अपना हाथ बढ़ाती है, वह उसे नरम मफलर देती है ताकि उसे गर्माहट महसूस हो.

ये भी पढ़ें - 61 की उम्र में ये शख्स रचा चुका है 87 शादियां, अब फिर बनेगा दूल्हा

वीडियो में नजर आता है कि बाद में महिला पप्पी को उठाती है और घर ले जाती है.

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - Viral News: कड़ी मशक्कत के बाद मिली दुल्हन, बारात लेकर निकले ढाई फीट के अजीम

खबर लिखे जाने तक वीडियो को पहले ही 2 लाख 21 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. इस वीडियो पर ढेर सारी प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं. कुत्ते को सड़क पर भूखे मरने से बचाने के लिए लोग महिला का शुक्रिया अदा कर रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement