ट्रेंडिंग
मशहूर सिंगर सुनंदा शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो बेहद दुखी नजर आ रही हैं, उन्होंने बताया कि लंदन में चोरों ने कैसे उनकी गाड़ी का बुरा हाल कर दिया और उनके कीमती बैग भी उठा ले गए.
पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा अपनी आवाज और गायकी के लिए बेहद मशहूर हैं. उन्होंने जट यमला पगला दिवाना, जानी तेरा न जैसे हिट गाने गाए हैं. हाल ही में सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सिंगर ने बताया कि यूनाइटेड किंगडम के लंदन में उनकी जगुआर कार को चोरों ने बेरहमी से तोड़ दिया. पार्किंग से शेयर किए गए एक वीडियो में, मशहूर सिंगर की कार के शीशे टूटे हुए और कांच के टुकड़े हर जगह बिखरे पड़े हैं. सिंगर सुनंदा शर्मा ने बताया कि गाड़ी में उनके दो कीमती बैग भी थे और पसंदीदा भी थे. हालांकि, पूरे वीडियो में सुनंदा मुस्कुराती हुई नजर आ रही है, पर उनकी बातों से उनका दुख साफ झलक रहा है.
पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने लंदन का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सिंगर ने अपनी कार की ओर इशारा करते हुए दिखाया की उनका कितना नुकसान हुआ है और बताया कि कैसे सब कुछ टूटा हुआ पड़ा है. सुनंदा शर्मा ने बताया कि उनके दो लुई वुइटन बैग, एक सूटकेस और एक हैंडबैग जो उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा था, वह सब चोरी हो गए. उन्होंने कहा, 'दोनों बैग मेरे पसंदीदा थे. सब कुछ चला गया.' सुनंदा ने वीडियो में निराशा व्यक्ति की है, साथ ही वो काफी दुखी नजर आ रही हैं.
ये भी पढ़ें-नौकरी के पहले ही दिन जॉइनिंग से किया मना, कंपनी ने लगाया 25 लाख का जुर्माना, शख्स ने पोस्ट कर मांगा सुझाव
आपको बता दें कि, शुक्रवार की सुबह सिंगर सुनंदा ने एक वीडियो शेयर किया और पंजाबी में लिखा, 'वे मैं जेहड़े पासे वेखा, मैनू चोर दिसदे. यूके वालेयो एह कोई गल ते नै ना, सारी रात नींद नै आई बादशाहो, केहड़ा एलवी ते केहड़ा प्रादा, ओह गया ओह गया ओह गया.' इसका मतलब है, 'जहां भी मैं देखती हूं, मुझे चोर ही चोर दिखाई देते हैं. यूके के लोगों, यह सही नहीं है, है न? मैं पूरी रात सो नहीं पाई, मेरे राजाओं, क्या एलवी, क्या प्रादा सब कुछ चला गया, सब चला गया, सब चला गया. लेकिन वैसे भी, शायद हम किसी और बुरी चीज से बच गए.'
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.