Advertisement

10वीं मंजिल से नीचे जा गिरी लिफ्ट, चंद सेकेंड पहले निकले थे बच्चे, डरा देगा वीडियो

Viral Video News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक लिफ्ट 10वें फ्लोर से सीधे नीचे जा गिरती है.

10वीं मंजिल से नीचे जा गिरी लिफ्ट, चंद सेकेंड पहले निकले थे बच्चे, डरा देगा वीडियो

Lift Accident

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र के पुणे से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक लिफ्ट को गिरते देखा जा सकता है. हैरान करने वाली बात यह थी कि चंद सेकेंड पहले ही दो बच्चे इस लिफ्ट से बाहर निकले थे. जब यह लिफ्ट नीचे गिर गई तब उसमें कोई नहीं था इस वजह से किसी को कोई चोट नहीं आई है. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने वाला हर शख्स हैरान हो गया है कि आखिर यह लिफ्ट अपने-आप गिर कैसे गई. बताया गया है कि यह लिफ्ट 10वें फ्लोर से सीधे नीचे जा गिरी.

वीडियो फुटेज के मुताबिक, यह घटना 27 जुलाई की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लिफ्ट में दो बच्चे खड़े हैं और वे आपस में बातें कर रहे हैं. लिफ्ट एक फ्लोर पर रुकती है और बच्चे बाहर निकल जाते हैं. लिफ्ट का गेट बंद होने के कुछ सेकेंड बाद अचानक जोरदार आवाज आती है. कुछ सेकेंड के लिए तो समझ नहीं आता कि क्या हुआ फिर अचानक यह लिफ्ट जोरदार आवाज के साथ नीचे गिर जाती है.

यह भी पढ़ें- स्टंट दिखाना युवक को पड़ा भारी,  68वीं मंजिल से गिरा तो हुई दर्दनाक मौत

ऊपर से नीचे जा गिरी लिफ्ट
लिफ्ट की आवाज से ऐसा लगता है कि यह लिफ्ट बीच में एक बार रुकी और फिर सीधे नीचे ही जाकर गिर गई. अब बताया गया है कि यह लिफ्ट 10वें फ्लोर से सीधे नीचे जा गिरी. आशंका जताई जा रही है कि लिफ्ट को खींचने वाले केबल टूट गए जिसके चलते यह लिफ्ट नीचे गिर गई. गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा क्योंकि हादसे के वक्त यह लिफ्ट पूरी तरह से खाली थी.

यह भी पढ़ें- बीजेपी सांसद के कंधे पर बैठकर बंदर करने लगा ऐसी हरकतें, फोटो वायरल

बता दें कि बीते कुछ महीनों में लिफ्ट गिरने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. एक-दो घटनाओं में लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं और उनकी जान भी गई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement