Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

इस कुत्ते को रेलवे में नौकरी देने की मांग, जानिए ऐसा क्या करता है

Viral Video News: एक कुत्ते का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मांग उठाई है कि इस कुत्ते को रेलवे में नौकरी दे दी जाए.

Latest News
इस कुत्ते को रेलवे में नौकरी देने की मांग, जानिए ऐसा क्या करता है

Viral Video Grab

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अक्सर कुत्तों की तारीफ इसलिए की जाती है कि वे इंसानों के सबसे अच्छे मित्र और वफादार होते हैं. घर की रखवाली करनी हो या इंसानों की रक्षा करनी हो, कुत्ते सबसे बुद्धिमान जानवरों में गिने जाते हैं. अब ऐसे ही एक कुत्ते को रेलवे में नौकरी दिए जाने की मांग की जा रही है. यह मांग लोगों ने उठाई है क्योंकि इस खास कुत्ते ने अपने काम से हर किसी को प्रभावित किया है. इस कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने वाला हर शख्स उसकी तारीफ कर रहा है और मांग कर रहा है कि ऐसे तो इस कुत्ते को रेलवे में नौकरी ही दे दी जानी चाहिए.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर यानी X पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म से गुजर रही ट्रेन के बगल में एक कुत्ता दौड़ लगा रहा है. यह कुत्ता उन लोगों पर भौंकता है जो गेट के फुटबोर्ड पर बैठे होते हैं या गेट से लटके दिखते हैं. वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुत्ता उन लोगों को आगाह करने की कोशिश कर रहा है जो असुरक्षित तरीके से बैठे हुए हैं.

यह भी पढ़ें- सोफे वाली गाड़ी देखी क्या, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया ये हैरान कर देने वाला वीडियो

वायरल हो गई कुत्ते की मेहनत
यह वीडियो रेलवे अधिकारी अनंत रूपनगुडी ने शेयर किया है. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'फुट बोर्ड पर बैठकर यात्रा करने वालों के खिलाफ विशेष ड्राइव में सबसे बेहतरीन सहयोग.' यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और लोग कुत्ते की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं. अक्सर देखा जाता है कि ट्रेन कोच के गेट पर बैठे या खड़े लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में स्टूडेंट और टीचर के फोटोशूट पर क्यों भड़का है हंगामा?

कुछ लोगों का लगा कि यह कुत्ता ट्रेन में घुसने की कोशिश कर रहा है लेकिन लोगों के रास्ते में बैठे होने की वजह से वह उन पर भौंक रहा है. वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि यह तो लोगों की मदद कर रहा है, ऐसे में रेलवे को चाहिए कि इसे नौकरी पर ही रख ले.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement