Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

UP Viral Video: दारोगा की पत्नी की लुट गई चेन, बच्चा घुमा रही थी महिला और यूं हुई झपटमारी

आगरा का यह वीडियो आपके लिए भी एक अलर्ट है कि जब भी घर से बाहर निकलें तो जरा ज्यादा सावधान रहें. दुर्घटना कहीं भी हो सकती है.

UP Viral Video: दारोगा की पत्नी की लुट गई चेन, बच्चा घुमा रही थी महिला और यूं हुई झपटमारी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है कि इसे सुनकर आपको 'चिराग तले अंधेरा' वाला मुहावरा याद आ जाएगा. दरअसल यहां एक दारोगा की पत्नी के साथ चेन स्नैचिंग हो गई. यह पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में आप देखेंगे कि महिला घर के बाहर अपने बच्चे को गोद में लेकर टहल रही थी. टहलते हुए वह मोबाइल पर भी बात कर रही थी इसलिए उसका ध्यान चोर की तरफ नहीं गया. वह आराम से फोन पर बात कर रही थी. चोर धीरे-धीरे उसके नजदीक और मौका पाकर चेन झपट कर भाग निकला. महिला दो सेकंड के लिए हैरान रह गई कि आखिर उसके साथ हुआ क्या लेकिन उसकी गोद में बच्चा था इसलिए वह उस चोर का पीछा नहीं कर पाई.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के धरने का वीडियो वायरल, गांधीजी की नाक के नीचे लेटकर मोबाइल चलाते दिखे सांसद

यह घटना आगरा के थाना शाहगंज के COD कॉलोनी की है. स्थानीय लोग इस घटना के बाद से बहुत परेशान हैं. उनका कहना है कि हमें दिन में भी घर से बाहर निकलने से डर लगने लगा है. सीसीटीवी की मदद से चोर तक पहुंचा जा सकता है लेकिन नुकसान की कोई भरपाई नहीं है. बता दें कि पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए इस मामले में तुरंत कार्रवाई की बात कही है.

यह भी पढ़ें: PM Narendra Modi ने पूछा 'मुझे पहचानती हो', बच्ची का जवाब सुनकर छूट गई सबकी हंसी

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement