Advertisement

Video: मेट्रो स्टेशन की तारों में फंसा कबूतर, पुलिसवाले ने यूं बचाई जान

कबूतर को फड़फड़ाता देख वहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई थी. किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि वह कबूतर को पकड़े क्योंकि कबूतर भी डर रहा था.

Video: मेट्रो स्टेशन की तारों में फंसा कबूतर, पुलिसवाले ने यूं बचाई जान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: तड़पते कबूतर के लिए फरिश्ता बना पुलिसवाला. दरअसल उड़ता हुआ पंछी एक तार में फंस गया था. वह बचकर निकलने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसकी कोशिशें बेकार जा रही थीं. उसे फड़फड़ाता देख वहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई थी. किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि वह कबूतर को पकड़े क्योंकि कबूतर भी डर रहा था. अगर उसे जबरदस्ती पकड़ने की कोशिश की जाती तो वह फड़फड़ाते हुए खुद को नुकसान पहुंचा सकता था.

यह भी पढ़ें: खाना खाकर खराब हुआ पेट तो महिला ने Zomato को याद दिला दी नानी

भीड़भाड़ देखते हुए पुलिसवाला वहां पहुंचा और सूझबूझ के साथ कबूतर को पकड़ने की कोशिश की या शायद कबूतर को वर्दी पर भरोसा था कि वह उसे बचा ही लेगा. कबूतर का भरोसा बिल्कुल सही निकला. पुलिसवाले ने बड़े आराम से उसे पकड़ा और उस तार को काटा जिसमें वह फंसा हुआ था और हवा में छोड़ दिया. वायरल वीडियो किसी मेट्रो स्टेशन का लग रहा है. जिस तरह पुलिसवाले ने उसकी जान बचाई लोग उसकी बहुत तारीफ कर रहे हैं. क्योंकि अगर वह कबूतर खुद बचने की कोशिश करता तो वह घायल हो सकता था.

 

यह भी पढ़ें: मुश्किल में था हाथी और लोग ले रहे थे तस्वीरें, वायरल वीडियो पर भड़के लोग जमकर दी गालियां 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement