Advertisement

DGCA ने वीकली ऑफ का फैसला वापस लिया, वीकली ऑफ की जगह लीव नहीं लगा सकते | इंडिगो संकट के बाद फैसला वापस लिया, पायलट के रेस्ट के घंटे पहले की तरह रहेंगे | पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने साफ किया, भारत को बिना रोक-टोक के तेल देंगे | द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन का बयान- सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बात हुई, भारत को फ्यूल की सप्लाई जारी रहेगी, रूस भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में भी सहयोग देगा | पुतिन के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी का बयान- भारत-रूस में कई दशक से ऐतिहासिक संबंध, आर्थिक मजबूती दोनों देशों का लक्ष्य, आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी

दरोगा ने जड़ा ठेलेवाले को थप्पड़, अखिलेश ने 'अमृतकाल' के बहाने योगी सरकार को किया ट्रोल

लखनऊ में एक दरोगा ठेलेवाले को थप्पड़ जड़ता नजर आ रहा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

दरोगा ने जड़ा ठेलेवाले को थप्पड़, अखिलेश ने 'अमृतकाल' के बहाने योगी सरकार को किया ट्रोल

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पुलिसकर्मी ने रात में ठेले वाले को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिया. पुलिस इंसपेक्टर की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिसकर्मी के बहाने योगी सरकार को जमकर लताड़ा है. 

अखिलेश यादव ने पुलिसकर्मी की बदसलूकी पर शायराना लहजे में ट्वीट किया, 'देखो उप्र पुलिस का सरेआम अत्याचार, सत्ताधारी जिसे कहते हैं अमृत-काल, क्या यही है उप्र में ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस का  प्रमाण.'

इसे भी पढ़ें- गांव में घूम रहा था बब्बर शेर, तभी आ गए 4 कुत्ते, दुम दबाकर भागे जंगल के राजा

अखिलेश यादव ने क्यों योगी सरकार को घेरा?

योगी सरकार पर पुलिस की मनमानी छूट देने के आरोप लगते हैं. पुलिस पर मानवाधिकारों के हनन और नागरिक उत्पीड़न के भी आरोप लगते हैं. यही वजह है कि पुलिस के बहाने अमृतकाल पर सरकार निशाना साध रही है.

इसे भी पढ़ेंViral Car Video: तेज रफ्तार कार बस की छत पर कूदी, फिर सड़क पर दौड़ने लगी, हैरान लोगों ने पूछा 'सिएट टायर थे क्या'

क्या बोल रहे हैं लोग?

पुलिसिया दमन के इस वीडियो पर लोग बेहद नाराज हैं. पुलिसकर्मी अमानवीय तरीके से ठेलेवाले को थप्पड़ मार रहा है. थप्पड़ खाने वाला शख्स पुलिसकर्मी के सामने हाथ जोड़ रहा है. लोग कह रहे हैं कि जिस संविधान की शपथ लेकर यह इंस्पेक्टर बना होगा, उसकी धज्जियां उड़ा दी हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement