Advertisement

Video: PM Modi ने घर आई 'दीपज्योति' पर खूब लुटाया प्यार, जानें कौन है यह मेहमान 

PM Modi Video With Calf: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह गाय के एक नवजात बच्चे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. पीएम ने इसका नाम दीपज्योति रखा है. 

Latest News
Video: PM Modi ने घर आई 'दीपज्योति' पर खूब लुटाया प्यार, जानें कौन है यह मेहमान 

नवजात गाय के साथ पीएम का वीडियो वायरल

Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एक बार फिर अपने वायरल वीडियो (Viral Video) की वजह से चर्चा में हैं. पीएम अपने सरकारी आवास में कुछ गायों को पालते हैं और उनकी नियमित सेवा भी करते हैं. अब उनके कुनबे में एक नई मेहमान जुड़ गई है. पुंगनूर नस्ल की गायें बेहद दुर्लभ मानी जाती हैं. प्रधानमंत्री आवास में इस नस्ल की कुछ गायें हैं. अब शनिवार को उन्होंने इसी नस्ल की एक नवजात गाय को दुलारते हुए वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया में रिएक्शन की भरमार आ गई है. पीएम ने इस नवजात मेहमान का नाम दीपज्योति रखा है.

PM ने नन्ही मेहमान का नाम रखा दीपज्योति 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपज्योति नाम की इस गाय का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि इसके माथे पर ज्योति बनी हुई है, इसलिए उन्होंने यह नाम दिया है. पीएम के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई सारे अकाउंट से शेयर किया गया है. बता दें कि प्रधानमंत्री आवास में गाय रखने के साथ ही पीएम अक्सर उनके साथ समय भी बिताते हैं. 


यह भी पढ़ें: Bengaluru में Swiggy Boy को नहीं आती थी कन्नड़, महिला ने किया 'पाकिस्तान' कमेंट तो हो गया बवाल


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
पीएम मोदी का वीडियो सोशस मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस नवजात गाय को पीएम कभी माला पहनाते दिख रहे हैं, तो कभी खूब दुलारते नजर आ रहे हैं. इस अंदाज पर सोशल मीडिया यूजर्स फिदा हो गए हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement