Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Weird News: भारत में इन जगहों पर बैन है भारतीयों की एंट्री, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

देश में कुछ ऐसी भी जगह हैं जहां पर भारतीय लोगों के जाने पर ही पाबंदी लगी हुई है. कोई चाह कर भी यहां नहीं जा सकता है.

Weird News: भारत में इन जगहों पर बैन है भारतीयों की एंट्री, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत में कई ऐसी जगह हैं जहां पर भारतीय लोग नहीं जा सकते. आपको ये बात सुनकर भले ही हैरानी हो लेकिन यह बात पूरी तरह सच है कि देश में कुछ ऐसी भी जगह हैं जहां पर भारतीय लोगों के जाने पर ही पाबंदी लगी हुई है. इन जगहों पर कोई भारतीय चाह कर भी नहीं जा सकता. हालांकि इन सभी जगहों पर विदेशी लोगों का बड़ी धूमधाम से स्वागत किया जाता है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर भारतीय लोगों की एंट्री बैन है. 

हिमाचल प्रदेश में दो ऐसे कैफे हैं जहां पर भारत के लोगों को एंट्री नहीं दी जाती है. इनमें से एक का नाम नोरबुलिंका और दूसरे का नाम फ्री कसोल कैफे है. यहां पर सिर्फ विदेश से आए खास मेहमानों का ही स्वागत किया जाता है. गोवा का एक बीच भी इस लिस्ट में शामिल है जहां पर भारतीय लोग नहीं जा सकते. आप पूरे गोवा में घूम सकते हैं लेकिन गोवा के ओन्ली फॉरेनर्स बीच पर सिर्फ विदेशी लोगों को ही एट्री दी जाती है. 

यह भी पढ़ें: Bihar News: मिड डे मील में निकले कीड़े, प्रिसिंपल बोला - कीड़े में विटामिन होता है चुपचाप खा लो

चेन्नई के एक हॉस्टल और बेंगलुरु की एक होटल में भी भारत के लोगों नहीं जा सकते. चेन्नई में एक रेड लॉलीपॉप हॉस्टल है जहां पर जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है. यहां पर भारत के लोगों के लिए कोई भी सुविधाएं नहीं हैं. माना जाता है कि यहां पर पहली बार भारत आने वाले विदेशी लोगों को ही सुविधाएं मिलती हैं. बेंगलुरु के यूनो-इन होटल में सिर्फ भारतीय लोगों पर ही नहीं बाकि कई देशों के लोगों पर पाबंदी लगी हुई थी. यहां पर सिर्फ जापान के लोग ही जा सकते थे. ये 2012 में में बनाया गया था जिसे कुछ साल बाद ही नस्लीय विवादों के चलते बंद करना पड़ा. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में एक द्वीप है जहां पर बाहरी लोगों का आना जाना बिल्कुल बंद है. यहां पर सिर्फ आदिवासी लोग ही रहते हैं. यहां पर 2018 में एक अमेरिकी ईसाई धर्मप्रचारक की मौत हो गई थी. इस द्वीप का नाम नॉर्थ सेंटिनल आईलैंड है. 

यह भी पढ़ें: Fight Video: शादी में बिन बुलाए पहुंचा पड़ोसी तो दुल्हन के बाप ने कर दिया हंगामा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement