Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: मुंबई लोकल में कपड़े सुखाते दिखे पैसेंजर, लोगों ने किए मजेदार कमेंट

मुंबई में लगातार बारिश से लोग परेशान हैं. इस बारिश की वजह से लोगों का रुटीन बहुत ही डिस्टर्ब हो गया है. इसी की एक झलक मुंबई लोकल में दिखी.

Viral Video: मुंबई लोकल में कपड़े सुखाते दिखे पैसेंजर, लोगों ने किए मजेदार कमेंट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लगातार हो रही बारिश अब मुंबईवालों के लिए मुसीबत बन गई है. हालात ऐसे हैं कि लोग लोकल ट्रेन में सफर के दौरान कपड़े सुखाते दिख रहे हैं. जी हां वायरल हो रहे वीडियो में आप ट्रेन में तौलिये सूखते देख सकते हैं. लोग आराम से बैठे हैं और खाली जगह में तौलिये लटके हुए हैं. वीडियो देखकर लोग खूब मजाक कर रहे हैं. हो सकता है कि लोग बारिश से बचने के लिए साथ तौलिया लेकर घूम रहे हों. खैर जो भी हो ट्रेन में इस तरह का सीन देखकर तो कोई भी हैरान होगा.

यह भी पढ़ें: Viral: लड़की ने बुफे में खाया बेहिसाब खाना, रेस्त्रां ने यूं सिखाया सबक

वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग मुंबईवालों से बारिश में सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं. तो वहीं कुछ सीन देखकर हैरान हैं. दिव्यांक नाम के एक शख्स ने लिखा, मैंने पहली बार ऐसा सीन देखा. तुषार ने लिखा, ट्रेन में सफर करने के फायदे. शिवाजी ने लिखा, कितने तेजस्वी लोग हैं. मल्हार ने लिखा, अभी चद्दर सुखा रहे हैं ऐसे ही चलता रहा तो कुछ दिनों में अंडरवीयर का नंबर लग जाएगा. संदीप ने लिखा, कहां से आते हैं ये लोग.

यह भी पढ़ें: Viral Photos: चेस बोर्ड की तरह पेंट कर दिया ब्रिज, आने-जानेवाले हो गए कनफ्यूज

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों (Latest News) पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में (Hindi News) पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement