Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: तितली के पीछे उछलते दिखे पेंगुइन, देखकर आएगी बच्चों की याद

ऐसा लग रहा है मानो बच्चे ही तितली को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. पेंगुइन अपने विग्स को फड़फड़ाते हुए दौड़ रहे हैं.

Viral Video: तितली के पीछे उछलते दिखे पेंगुइन, देखकर आएगी बच्चों की याद
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूं तो इंटरनेट पर हमें तमाम तरह के क्यूट वीडियो देखने को मिलते हैं लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने वाले हैं वो नेक्स्ट लेवल का है. इस वीडियो में पेंगुइन का झुंड एक तितली के पीछे भागते नजर आ रहे हैं. सभी ऐसे उछल रहे हैं जैसे मानो तितली पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ रहे हों. यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. यह क्लिप ट्विटर पर Buitengebieden पेज से शेयर किया गया है. 

बच्चों की तरह उछल रहे हैं पेंगुइन
 
वीडियो में देखा जा सकता है कि एडेली पेंगुइन का एक ग्रुप उड़ रही तितली का पीछा कर रहा है. सभी पेंगुइन छोटे बच्चों की तरह दिख रहे हैं. ऐसा लग रहा है मानो बच्चे ही तितली को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. पेंगुइन अपने विग्स को फड़फड़ाते हुए दौड़ रहे हैं और तितली उनके आगे-आगे उड़ रही है. इस वीडियो को देखकर लोग बहुत ही प्यारे रिएक्शन दे रहे हैं. पेंगुइन्स का यह वीडियो मंडे ब्लू भगाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. खुले मैदान में उछल-उछल कर दौड़ रहे पेंगुइन के वीडियो सभी को बहुत पसंद आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: OMG! छिपकलियां भी बदलती हैं रंग, आपने देखा कभी ?

कुछ ही सेकेंड के इस वीडियो ने लाखों लोगों का दिल जीता है. नेटिजन्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं. ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक 3.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'पेंगुइन का यह वीडियो दिल छू लेने वाला है. पेंगुइन, हमारे पालतू जानवरों की तरह बहुत प्यारे हैं.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह वीडियो वास्तव में और लंबा होना चाहिए.' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'मैं हैरान हूं कि किस तरह पेंगुइन उछल-उछल कर पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, 'वह तितली अपनी उड़ने की क्षमता से उन्हें ताना मार रही है, और मुझे यह पसंद आया!'

यह भी पढ़ें: Shocking! इस शख्स ने छोड़ दी Netflix की 3.5 करोड़ की नौकरी, वजह कर देगी हैरान

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement