Advertisement

'प्लीज खिड़की खोल दीजिए गुटखा थूकना है', प्लेन में बैठा शख्स एयर होस्टेस से बोला, Video Viral

Viral Video: इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया के यूजर भड़क गए. लड़के की मांग पर एयर होस्टेस भी हंसने लगती है.

'प्लीज खिड़की खोल दीजिए गुटखा थूकना है', प्लेन में बैठा शख्स एयर होस्टेस से बोला, Video Viral
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः हाल के दिनों में प्लेन के अंदर के कई वीडियो वायरल हुए हैं. इसमें एयर हॉस्टेस को कभी साथी पैसेंजर के साथ किसी तरह के दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि खिड़की के बगल बैठा एक यात्री कुछ ऐसी हरकत कर बैठता है जिसे देखकर लोग नाराज हो गए. 

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक शख्स ने फ्लाइट में एयरहोस्टेस से प्लेन की खिड़की खोलने का आग्रह किया तो वह हैरान रह गई लेकिन वजह जानते ही आप से नहीं हो रहा है तो मैं कर सभी हंस पड़े. असल में शख्स ने कहा- ‘गुटखा थूकना है खिड़की खोल दो’.

इस मजेदार वीडियो के ऊपर मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'ये विमल वाला है क्या'. इस वीडियो को अब तक 24 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

   
एयरहॉस्टेस भी हंसने लगती है
लड़के की बात सुनकर पहले तो एयर होस्टेस सकपका जाती है लेकिन जब उसको लड़के की बात समझ में आती है तो वह हंसने लगती है. इतना ही नहीं लड़के की बात सुनकर आसपास बैठे यात्री भी हंसने रखते हैं. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया. 

शख्स असल में गुटखा नहीं थूकना चाहता था. बल्कि माहौल को हंसी खुशी वाला बनाने के लिए उसने बस यह एक छोटा सा प्रैंक किया था. जिसे सुनने के बाद एयरहोस्टेस ने भी ठहाके लगाए और पैसेंजर्स भी हंस पड़े. लोगों को शख्स का ये मजाक बेहद दिलचस्प लगा.  जब फ्लाइट से कोई न कोई शर्मिंदगी भरी तस्वीरें ही देखने को मिल रही है.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement