Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: Live के दौरान रिपोर्टर का ईयरफोन ले उड़ा तोता, मजेदार वीडियो वायरल

वायरल वीडियो को ट्विटर पर Jayne Halhead नाम की महिला ने शेयर किया है. यह वीडियो जनता को खूब पसंद आ रहा है.

Viral Video: Live के दौरान रिपोर्टर का ईयरफोन ले उड़ा तोता, मजेदार वीडियो वायरल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक रिपोर्टर टीवी पर लाइव रिपोर्टिंग कर रहा था तभी उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे. यह रिपोर्टर अमेरिका के चिली में टीवी पर किसी चोरी की घटना के बारे में बताते हुए लाइव रिपोर्टिंग कर रहा था तभी एक तोता आकर इसके कंधे पर बैठ जाता है. थोड़ी देर तो तोता अपनी मस्ती में इधर उधर देखता रहता है लेकिन मौका मिलते ही रिपोर्टर के ईयरफोन चुरा कर भाग जाता है.

तोते के ईयरफोन चुराने का वीडियो लाइव रिपोर्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हो गया और अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तोता रिपोर्टर के कंधे पर बैठता है और फिर करीब 10 सेकेंड तक बैठने के बाद रिपोर्ट का ईयरफोन लेकर उड़ जाता है. 

ये भी पढ़ें- Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल हुए Elon Musk के हिंदी वाले ट्वीट, जानिए क्या है सच्चाई

रिपोर्टर के साथ ऐसी हरकतों के बहुत से मजेदार वीडियो सामने आते रहते हैं. कभी रिपोर्टर की वजह से तो कभी किसी और वजह से ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. रिपोर्टर के ईयरफोन लेकर भागने वाले इस तोते का वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ट्विटर पर Jayne Halhead नाम की महिला ने शेयर किया है. वायरल वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है.

ये भी पढ़ें- OMG! एक मिनट में बजाई 1,140 तालियां, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement