Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: टॉयलेट सीट पर बैठकर गाता दिखा तोता, लोग बोले-ये तो अपना भाई निकला

वायरल वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं और करीब 24 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. 

Viral Video: टॉयलेट सीट पर बैठकर गाता दिखा तोता, लोग बोले-ये तो अपना भाई निकला
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर एक तोते का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तोता मजे से गाना गाते हुए दिख रहा है. तोता खूबसूरत पक्षियों में से एक है ये देखने में तो सुंदर होता ही है साथ ही इसे बहुत ही समझदार भी माना जाता है. तोता ही एक ऐसा पक्षी है जो इंसानों की आवाज की नकल कर सकता है. आपने भी कई बार ऐसे तोते देखे होंगे जो इंसानों की तरह आवाज निकालते हैं. कई तोते तो ऐसे भी होते हैं जो अपने मालिक से बातचीत भी कर सकते हैं. 

तोते का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स बाथरूम का दरवाजा खोलता है और अंदर देखता है कि टॉयलेट सीट के किनारे बैठा हुआ तोता मजे से गाना गा रहा है. वीडियो में तोता एक स्पैनिश सिंगर Myriam Hernandez का गाना El Hombre Que Yo Amo गा रहा है. वीडियो में तोते को गाना गाता हुआ देख कर आपका भी दिल खुश हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: एडमिट कार्ड पर स्टूडेंट की जगह छपी सनी लियोनी की बोल्ड फोटो

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को ट्विटर पर  buitengebieden नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं और करीब 24 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. 

यह भी पढ़ें: Video: नाचा-कूदा लेकिन फिर भी नहीं मानी पत्नी, आखिर में उल्टा लटक गया तोता 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement