Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: इसे कहते हैं संगत का असर, कुत्ते की तरह भौंकने लगा तोता

वायरल वीडियो ट्विटर पर 'जिंदगी गुलजार है' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. एक यूजर ने लिखा तोता भौंक रहा है तो कुत्ता कुकडू कू करता होगा.

Viral Video: इसे कहते हैं संगत का असर, कुत्ते की तरह भौंकने लगा तोता
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जानवरों के कई फनी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कई वीडियो में तो जानवर कुछ ऐसी हरकत करते हुए नजर आते हैं कि इन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है. एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें तोते की हरकत देखने के बाद आपका सिर चकरा जाएगा. वीडियो में एक सफेद रंग का तोता कुत्ते के पास खड़ा होकर उसी की तरह भौंक रहा है. भले ही आपको ये सुनने में अजीब लगे लेकिन वीडियो देखने के बाद आपको यकीन हो जाएगा.

वायरल वीडियो में एक पालतू कुत्ते का साथी तोता भौंकते हुए दिख रहा है. कुत्ता आराम से बैठा हुआ नजर आ रहा है जबकि तोता कुत्ते के पास टहलता हुआ भौंक रहा है. तोते को इंसानों की तरह बोलते हुए तो आपने सुना होगा लेकिन तोते को कुत्ते की तरह भौंकते हुए देखना आपके लिए भी नया होगा. वायरल वीडियो को देखने बाद यूजर्स कह रहे हैं कि तोते पर कुत्ते के साथ रहने का असर पड़ गया है.

ये भी पढ़ें - साइंटिस्ट को मिली 3,800 साल पुरानी कंघी, जूं मारने के लिए होती थी इस्तेमाल

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को ट्विटर के 'जिंदगी गुलजार है' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'संगत का असर' वायरल वीडियो को अब तक 14 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं और सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा तोता भौंक रहा है तो कुत्ता कुकडू कू करता होगा.

ये भी पढ़ें - नशे में धुत्त डॉक्टर महिला पेशेंट को जड़ता रहा थप्पड़, वीडियो वायरल हुई तो मचा बवाल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement