Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

टॉप करने पर माता-पिता ने सरप्राइज में दिया iPhone 12, बेटी ने खुशी में दिया ऐसा रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को 75 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 9 लाख लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.

टॉप करने पर माता-पिता ने सरप्राइज में दिया iPhone 12, बेटी ने खुशी में दिया ऐसा रिएक्शन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़की अपने पैरेंट्स से गिफ्ट मिलने के बाद बहुत ज्यादा खुश नजर आ रही है. लड़की की इस खुशी को देखने के बाद आपका भी दिल खुश हो जाएगा. वीडियो को लड़की की मां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. लड़की के पैरेंट्स ने 12वीं क्लास में सांइस स्ट्रीम से फर्स्ट आने के लिए अपने बेटी को आईफोन 12 गिफ्ट किया. लड़की को फोन मिलने के बाद का रिएक्शन देखकर आंखों में आंसू आ जाएंगे. 

लड़की को उसके पैरेंट्स ने 12वीं क्लास में फर्स्ट आने और NEET का इग्जाम पास करने की खुशी में आईफोन 12 गिफ्ट किया. लड़की के पास अपना फोन नहीं था और वह अपनी मम्मी का पुराना फोन ही यूज करती थी. उसने कभी अपने पैरेंट्स से कोई डिमांड भी नहीं की. इसलिए उसके माता पिता ने उसे फोन देकर सरप्राइज देने का फैसला किया और लड़की इस सरप्राइज से बहुत खुश हो जाती है. लड़की के सरप्राइज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें - Viral Video: नशे में धुत्त शख्स ने गले में ही लपेट लिया अजगर, फिर मच गई चीख पुकार

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rj mahek (@rjmahek)

ये भी पढ़ें - दृष्टि आईएएस वाले विकास दिव्यकीर्ति ने ऐसा क्या कहा कि हो गए ट्रोल? ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा #BanDrishtiIAS

वीडियो को को लड़की की मां ने rjmahek नाम के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा है 'हमने अपनी बेटी को 18वें जन्मदिन पर सरप्राइज गिफ्ट देने का फैसला किया. उसने कभी भी कुछ नहीं मांगा. जब भी हमने उससे पूछा कि तुम्हें क्या चाहिए, वह कहती मेरे पास सबकुछ है मुझे कुछ नहीं चाहिए.' वीडियो को 75 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. 9 लाख लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement