Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Too Hot to Handle थी  Luana Alonso, फिर हुआ कुछ ऐसा, Paris Olympic से हुई घर वापसी

अपनी बला की खूबसूरती और हॉटनेस से सुर्खियों में आईं पैराग्वे की स्विमर Luana Alonso ट्रेंड में है. बताया जा रहा है कि लुआना को वापस अपने मुल्क भेज दिया गया है. लुआना के वापस पैराग्वे लौटने को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और इसका जिम्मेदार भी इनकी खूबसूरती को माना जा रहा है.

Latest News
Too Hot to Handle थी  Luana Alonso, फिर हुआ कुछ ऐसा, Paris Olympic से हुई घर वापसी

अपनी अदाओं से लुआना लोगों को अक्सर ही अपना दीवाना बना देती हैं 

Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया के इस दौर में कब क्या ट्रेंड हो जाए कोई नहीं जानता. Luana Alonso का मामला भी कुछ कुछ ऐसा ही है.  सवाल होगा Who is Luana Alonso? तो बता दें कि Luana पैराग्वे की स्विमर हैं जिन्हें खेलों के महाकुंभ Paris Olympics से वापस घर भेज दिया गया है. चर्चा तेज है कि इस घर वापसी की वजह लुआना की खूबसूरती बनी.  कहा तो यहां तक जा रहा है कि लुआना की बेशुमार खूबसूरती टीम पैराग्वे के बाकी खिलाड़ियों का ध्यान भटका रही थी और वो फोकस नहीं कर पा रहे थे. 

जी हां हो सकता है उपरोक्त बातें आपको थोड़ी अटपटी लगें. लेकिन ऐसा हुआ है. पैराग्वे की स्विमर Luana Alonso को पेरिस ओलंपिक से गुड बाय कह दिया गया है.

खूबसूरती के चलते लुआना के जाने की बात सच है या झूठ इसपर अभी कुछ कहना जल्दबाजी है. लेकिन जो स्टोरी लुआना ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है उसने पूरी दुनिया को तमाम सवालों के जवाब दे दिए हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Luana Alonso (@luanalonsom)

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मामले पर अपनी सफाई देते हुए लुआना ने तमाम ख़बरों को गलत बताया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है कि, 'मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि उन्हें कहीं से भी हटाया नहीं गया और ना ही बाहर किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि ऐसी गलत जानकारी नहीं फैलानी चाहिए. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Luana Alonso (@luanalonsom)

ज्ञात हो कि इस बार के पेरिस ओलंपिक में लुआना और उनकी सुंदरता टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक थी. लोग तब हैरान रह गए जब ये सुनने में आया कि लुआना को पेरिस ओलंपिक से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

गौरतलब है कि पैराग्वे की स्विमर Luana Alonso Women’s 100m Butterfly इवेंट के सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाई थीं, जिसके चलते उन्हें वापस अपने घर जाना पड़ा था. लेकिन, तमाम ओलंपिक से जुड़ी हुई तमाम रिपोर्ट्स ऐसी भी आईं जिनमें ये दावा किया गया था कि गलत व्यवहार के कारण उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Luana Alonso (@luanalonsom)

बाकी लुआना की घर वापसी को लेकर हम फिर उसी बात को दोहराएंगे कि क्या सच है क्या झूठ इसका फैसला सिर्फ और सिर्फ वक़्त करेगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement