Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

कराची Hit and Run केस के बाद पिता ने बेटी के सिर पर लगाया CCTV, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, देखें Video

Viral News: पाकिस्तान के कराची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स ने सुरक्षा के लिए अपनी बच्ची के सिर पर CCTV कैमरा दिया.

कराची Hit and Run केस के बाद पिता ने बेटी के सिर पर लगाया CCTV, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, देखें Video

Representational Image

Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया (Social media) पर आए दिन कुछ न कुछ अजीबोगरीब चीजें वायरल होती रहती हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो तो गजब ही है. Pakistan से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की अपने सिर पर CCTV कैमरा लगाए दिखाई दे रही है. हैरानी की बात ये है कि इस कैमरे को पिता ने अपनी बेटी के सिर पर लगाया है.

24/7 नजर रखना है जरूरी
वीडियो में लड़की हंसते हुए बताती है कि उसके पिता ने ही उसकी सुरक्षा के लिए उसके सिर पर CCTV कैमरा लगवाया है. पिता का कहना है कि इस कैमरे के जरिए वह अपनी बेटी पर 24/7 नजर रख सकता है. जब लड़की से पूछा गया कि क्या उसे अपने पिता के इस फैसले से कोई परेशानी है? तो लड़की ने हंसते हुए बोला 'वो अपने पिता के फैसले से पूरी तरह सहमत है.' 

लड़की का यह भी कहना है कि हाल ही में कराची के हिट एंड रन केस की घटना के बाद उसके पिता ने यह कदम उठाया है. लड़की ने कहा, 'अगर कोई मुझे एक्सिडेंट में मार दे, तो कम से कम CCTV फुटेज सबूत के तौर पर रहेगा.'

हिट एंड रन केस से जुड़ी घटना
दरअसल, यह मामला सिर्फ एक मजाकिया वीडियो नहीं है. इसे कराची के चर्चित हिट एंड रन केस से जोड़कर देखा जा रहा है. इस केस में एक अमीर परिवार की SUV ने दो लोगों की जान ले ली थी और तीन अन्य को घायल कर दिया था. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर काफी विरोध हुआ था. खासकर उस समय जब आरोपी महिला को जमानत मिल गई थी. लड़की का वीडियो इसी घटना और अदालती फैसले का विरोध जताने के रूप में भी देखा जा रहा है.


ये भी पढ़ें- Ranchi Crime News: अब रांची के अस्पताल की लिफ्ट में महिला डॉक्टर से गंदी हरकत, मच गया बवाल 


सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन
लोगों के लिए यह वीडियो चर्चा का मुद्दा बन गया है. कुछ लोग हैरान हैं कि एक पिता अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए इतने अजीब तरीके का इस्तेमाल कर सकता है. वहीं, कुछ इसे हिट एंड रन केस पर पाकिस्तान की न्यायिक व्यवस्था (Judicial System) का मजाक उड़ाने के तौर पर देख रहे हैं. किसी ने कमेंट किया है, 'ये सिर्फ पाकिस्तान में ही हो सकता है.'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement